{"_id":"5820d6704f1c1b6729b38272","slug":"bhiwani-news-son-disease-solider-father-eat-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की बीमारी से तंग आकर सैनिक पिता ने निगला जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की बीमारी से तंग आकर सैनिक पिता ने निगला जहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
poison
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव मकड़ाना निवासी एक सैनिक ने बेटे की बीमारी से आहत होकर रविवार रात घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सोमवार सुबह मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिक बलबीर सिंह ने बताया कि गांव मकड़ाना निवासी जितेंद्र 28 की सीमा सुरक्षा बल में नागालैंड तैनाती थी। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार रात उसने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक सैनिक के पिता बलवान सिंह ने बताया उसका डेढ़ वर्षीय पोता बीमारी से ग्रस्त है। उसका उपचार कई अस्पतालों में करवाया जा चुका है, मगर बीमारी ठीक नहीं हो पा रही है। इसी कारण उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान था। बेटे की बीमारी से आहत होकर ही उसने यह कदम उठाया है। सदर थाना कार्यवाहक प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई थी। सैनिक के जहरीले पदार्थ निगलने का कारण बेटे की बीमारी सामने आई है।