{"_id":"57f7f5484f1c1b6a5326fc21","slug":"bhiwani-news-shops-cctv-location-inspection-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितनी दुकानों में लगे है सीसीटीवी कैमरे, क्या है लोकेशन, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितनी दुकानों में लगे है सीसीटीवी कैमरे, क्या है लोकेशन, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी शहर के बाजारों में कितनी दुकानदारों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, कितने चालू हैं और कितने बंद। इसके लिए पुलिस विभाग की एक टीम शहर में सर्वे कर रही है। अब तक नाममात्र की ही दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नजर आए है। टीम सदस्य दुकानदारों को प्रेरित कर रहे है कि वे सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए।
फेस्टिवल सीजन आने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बढ़ा ली है तो सड़क किनारे भी स्टाल लगी है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। किसी तरह की कोई आपराधिक घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी कमर कस रहा है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के बाद अब पुलिस की एक टीम दुकान दर दुकान जाकर सर्वे करने में जुटी है कि कितनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे है। इनमें से कितनी जगह चालू स्थिति में है और कितनी जगह बंद। साथ ही दुकानदारों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए ताकि आपराधिक घटना होने पर आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस टीम के सदस्य शुक्रवार को सराय चौपटा क्षेत्र में सर्वे करते नजर आए। सर्वे कर रहे एसआई समे सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सर्वे किया जा रहा है। पुलिस तो सुरक्षा कर ही रही है, दुकानदारों को भी अपने स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।