{"_id":"5834a1fc4f1c1b2b2513b8e6","slug":"bhiwani-news-shoes-showroom-manager-road-accident-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता शोरूम के मैनेजर की सड़क हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता शोरूम के मैनेजर की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के खरक गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जूता शोरूम के मैनेजर की मौत हो गई। मृतक अजय रोहतक जिले के सिंहपुरा गांव का निवासी था।
सोमवार देर रात खरक गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिंहपुरा गांव के 23 वर्षीय युवक अजय की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के मित्र प्रदीप ने बताया कि अजय भिवानी में पुराना बस स्टैंड स्थित एक जूता शोरूम में मैनेजर के पद पर तैनात था। रात को वह अपना कामकाज निपटाकर घर के लिए निकला था कि खरक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।