{"_id":"581103064f1c1bcf75bc445d","slug":"bhiwani-news-road-accident-retired-electricity-employee-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव बधवाना के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। आदमपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव झोझू कलां निवासी सुबे सिंह की बधवाना बस स्टैंड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूबे सिंह सड़क किनारे पैदल चल रहा था कि इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में उसे गहरी चोटें आई। समीप के लोगों ने उसे संभाला लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। जांच अधिकारी चौकी इंणार्ज एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।