{"_id":"57fd482d4f1c1b3e7128fc63","slug":"bhiwani-news-poisoness-beer-drink-health-pgi-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली बीयर पीने से दो की हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली बीयर पीने से दो की हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
beer
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के मुंढाल खुर्द गांव के खेतों में जहरीली बीयर पीने से दो ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई और वे खेत में ही बेसुध हो गए। दोनों को ग्रामीण उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए, जहां से दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
मामला मंगलवार दोपहर का है। दोपहर करीब दो बजे मुंढाल खुर्द गांव के खेतों में राजेश(35) व उसके दोस्त नरेंद्र(30) ने खेत में बैठकर बीयर पी। बीयर पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और दोनों खेत में ही बेसुध हो गए। कुछ समय बाद वहां पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने उन्हें देखा और तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए। यहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बची हुई बीयर में छिपकली के कुछ अंश पड़े है। हो सकता है, उसी कारण बीयर जहरीली बनी। पुलिस ने मौके से बीयर की एक खाली बोतल के अलावा एक भरी बोतल बरामद की है। जिसकी सैंपलिंग कराई जाएगी। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि बीयर पीने से दोनों की हालत खराब हुई थी। दोनोें को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस उनके बयान दर्ज करेगी और बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।