{"_id":"586e912f4f1c1ba70915b1c2","slug":"bhiwani-news-pension-road-old-lady-national-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापा पेंशन के लिए सड़क पर उतरी बुजुर्ग महिला, नेशनल हाइवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ापा पेंशन के लिए सड़क पर उतरी बुजुर्ग महिला, नेशनल हाइवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में पेंशन नहीं मिलने से खफा धनाना गांव की बुजुर्ग ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतरी और भिवानी-जींद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण महिलाओं ने तीन माह से पेंशन नहीं मिलने का आरोप लगाया। बाद में चौकी इंचार्ज ने डाक घर मैनेजर से बातचीत कर जल्द पेंशन का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
धनाना गांव की बुजुर्ग महिलाओं को पिछले तीन माह से पेंशन नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को भी ग्रामीण महिलाएं पेंशन के लिए डाकघर पहुंची। पेंशन से इंकार करने पर महिलाएं गुस्से में आ गई। गुस्साई महिलाएं भिवानी-जींद मार्ग पर उतर आई और बड़ेसरा टी प्वाइंट पर सुबह करीब 11:55 पर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। महिलाओं ने डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। महिला संतोष देवी, हिसाबो, लक्ष्मी, कमला ने बताया कि तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है। जब भी जाते है जवाब मिलता है कि रुपये नहीं आए हैं। जाम की सूचना पर मुंढाल चौकी इंचार्ज एएसआई महेंद्र सिंह महिलाओं के बीच पहुंचे और डाकघर इंचार्ज से फोन पर बातचीत की। डाकघर अधिकारियों ने बताया कि तीन महीने से राशि ही नहीं आ रही है, डिमांड भेजी हुई है और जल्द ही राशि आने की उम्मीद है। चौकी इंचार्ज के जल्द पेंशन दिए जाने के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई और साढ़े 12 बजे जाम खोला गया। जाम खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।