{"_id":"58091e0f4f1c1b672c705799","slug":"bhiwani-news-mp-saini-ink-throw-wrong-accused-beat-murder-try-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याही फैंकने पर सरेआम बेरहमी से पिटाई और हत्या प्रयास का मुकदमा गलत: सांगवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याही फैंकने पर सरेआम बेरहमी से पिटाई और हत्या प्रयास का मुकदमा गलत: सांगवान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
जाट नेता हवा सिंह सांगवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांसद सैनी पर स्याही फेंकना गलत है मगर आरोपियों की सांसद की मौजूदगी में बेरहमी से पिटाई और फिर उसके बाद हत्या प्रयास का मामला दर्ज करना भी गलत है। स्याही फेंकने पर ही हत्या प्रयास का मामला समझ से परे है। यह कहना है अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कमांडेंट हवा सिंह सांगवान का।
प्रेस वार्ता ने उन्होंने पुलिस द्वारा हत्या प्रयास का मामला दर्ज करने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए तुरंत यह धारा हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पहले अनेक नेताओं पर स्याही फेंकी गई, जूते फेंके गए, थप्पड़ मारे गए। अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारा गया, भूपेंद्र हुड्डा पर जूता फेंका गया। मगर किसी पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस घटना की प्रतिक्रिया प्रदेश में आगे न फैले और प्रदेश में पूर्णतया शांति कायम करने के लिए इस मामले को जितना शीघ्र हो सुलझाया जाए।
हवा सिंह सांगवान ने कहा कि हम पहले भी सरकार से जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जितने भी लड़के जेलों में बंद है, उन्हें माफी दिए जाने की मांग कर चुके है। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उत्तेजना में की गई कोई भी भूल के लिए आम माफी क्यों नहीं दी जा सकती। यदि सरकार ऐसा नहीं करेगी तो हरियाणा राज्य में शांति बहाल करना मुश्किल होगा और उग्रवाद बढ़ेगा। आज हरियाणा आतंकवाद के मुहाने पर खड़ा है, इसलिए सरकार को हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बूरा, प्रदेश महासचिव कैप्टन प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव राजसिंह घणघस, जोगेन्द्र तालु, एडवोकेट अरविंद सांगवान, एडवोकेट राजेश सांगवान, विरेन्द्र दुहन, एडवोकेट राजनारायण पंघाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आदर्श समाज सांसद दीपेंद्र की सदस्यता रद्द करने की करेगा मांग
आदर्श समाज की 51 सदस्यीय कमेटी की बैठक सेक्टर 13 स्थित अमन राघव के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र तंवर ने की।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल व पंजाबी समाज के बारे में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बामला गांव की सभा में जिस अभद्र और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है, वह एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। आदर्श समाज इसकी घोर शब्दों में निंदा करता है। जल्द ही आदर्श समाज के लोग लोकसभा अध्यक्ष व मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर सांसद के भाषण की वीडियो क्लिप सौपेंगे और उनसें मांग करेंगे कि दीपेंद्र हुड्डा की सदस्यता रद्द की जाए।
न्होंने बताया कि 20 नवंबर को भिवानी में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 12 बजे भिवानी में व चार बजे तिगड़ाना गांव में जनसभा की जाएगी। उन्होंने एक जाति विशेष के नेताओं व खाप प्रतिनिधियों पर यह आरोप लगाया कि राजकुमार सैनी पर हुए जानलेवा हमला के आरोपियों को बचाने के लिए जिस तरह की ये नेता बयानबाजी कर रहे हैं, वह गलत है। अगर इन नेताओं ने इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं की तो आदर्श समाज इन नेताओं के खिलाफ ठोस निर्णय लेने पर मजबूर होगा। बैठक में अमन राघव, रमेश टांक, प्रवक्ता सुरेश सैनी, रमेश सीटू सांवड़िया, मा. प्रवीण, शंकर आहूजा, नवीन धमीजा, शिवकुमार प्रजापति, अशोक राघव, लालचंद जांगड़ा, रामशरण ठेकेदार, सुरेंद्र सैनी, प्रेम तंवर आदि मौजूद रहे।
राजपूत प्रतिनिधि सभा ने की राजकुमार सैनी पर हमले की निंदा
हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा जिला भिवानी की कार्यकारिणी की बैठक सभा के जिला प्रधान कंवरपाल सिंह ईटीओ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पर किए गए जानलेवा हमले की घोर निंदा की गई। इस मुद्दे पर पूरे राजपूत समाज का समर्थन सांसद सैनी के साथ है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने हमला किया, उनका पुलिस के अनुसार आपराधिक रिकार्ड है। इसके बावजूद जाट समाज के स्वयंभू नेता इन अपराधियों के पक्ष में बयानबाजी करके हरियाणा में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि ऐसे नेताओं का पर्दाफाश करके जनता के सामने लाए और उनको सख्त सजा दी जाए ताकि हरियाणा की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान अजीत सिंह डीजीएम, उपप्रधान रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष मामन सिंह, ओमबीर सिंह, महामंत्री धूप सिंह, रामोतार शेखावत, सतेंद्र परमार आदि लोग शामिल रहेे।
धारा 307 नहीं हटाई तो मनाएंगे काली दीवाली
सांसद सैनी पर स्याही फेंकने के प्रकरण को लेकर शहीद महाबीर किसान भवन में जाट आरक्षण संघर्ष समिति, श्योराण खाप, किसान संघर्ष समिति सहित अनेक संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह फरटिया ने की। इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों ने घटना के आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 307 लगाए जाने का विरोध करते हुए इसे तुरंत हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी व पुलिस की मौजूदगी में कानून हाथ में लेकर आरोपी युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट करने वालों पर भी मुकदमे दर्ज होने चाहिए। बाद में सभी संगठनों ने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए उपमंडलाधीश को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर 30 अक्टूबर से पूर्व आरोपी युवकों पर लगाई गई धारा 307 नहीं हटाकर उनकी रिहाई नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग काली दीवाली मनाएंगे व सरकार के स्वर्ण जयंती समारोहों का बहिष्कार करते हुए आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर जाट संघर्ष समिति के प्रधान उमेद सिंह फरटिया, श्योराण खाप-25 के प्रधान बिजेन्द्र बेरला व गंगाराम श्योराण, प्रेम सिंह झांझड़ा, राजपाल सिंघानी, अनिल दमकोरा, धनपत्त राय फरटीया, इंद्रराज सिंह आदि मौजूद थे।