फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, movement, five, june, before

पांच जून से पहले शुरू होगा आंदोलन

Mon, 16 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 16 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, movement, five, june, before
file photo - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की मीटिंग झज्जर घाटी में रविवार को राजकुमार हड़ौदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसहमति से पांच जून से हले दोबारा आंदोलन शुरू करने पर विचार-विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश महासचिव विजय सिंह डोहकी ने बताया कि इस बार आंदोलन शांतिपूर्वक चलेगा और इसका मकसद जाट आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मामलों को खारिज करवाना, गिरफ्तार किए गए युवाओं की रिहाई, आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजे की मांग सहित दोषी अधिकारियों व सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाना रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार जाट कौम रेलवे ट्रैक व सड़क मार्ग पर न उतरकर खेतों में ही टैंट गाड़कर धरना प्रदर्शन करेगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर व जिले स्तर पर टीमें नियुक्त कर दी गई हैं। पांच जून से पहले फतेहगढ़ रेलवे ट्रैक के समीप और अलग-अलग सड़क मार्गों पर करीब दस जगहों को धरने के लिए चयनित कर लिया गया है। जब तक सरकार मांगे पूरा नहीं करती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बैठक में राजेंद्र सिंह, कमल सिंह, राजकुमार, राज सिंह, रमेश, हरि प्रकाश, हवा सिंह, शमशेर, नवीन, हरि सिंह, भीम सिंह, राजवीर व सूबेदार भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed