फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, missing, flying officer, deepika, father, what basis, dead, annunced

लापता फ्लाइंग ऑफिसर दीपिका के पिता बोले: किस आधार पर किया गया मृत घोषित

Fri, 16 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, missing, flying officer, deepika, father, what basis, dead, annunced
लापता - फोटो : अमर उजाला
करीब दो माह पहले बंगाल की खाड़ी में लापता हुए एएन-32 विमान में सवार एयरफोर्स के अधिकारी व सैनिकों के मृत घोषित किए जाने के वायु सेना के निर्णय से फ्लाइंग ऑफिसर दीपिका के परिजन सहमत नहीं हैं।  दीपिका के पिता ने सवाल पूछा कि बिना किसी ठोस आधार के कैसे मृत घोषित किया जा सकता है, जबकि मां का कहना है कि सरकार अपनी नाकामी को छुपा रही है। परिजनों ने उम्मीद जताई कि दीपिका जिंदा है और जल्द वापस लौटेगी।
विज्ञापन


वायुसेना का विमान एएन-32 22 जुलाई को लापता हो गया था। विमान ने चेन्नई हवाई अड्डे से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी थी। समुद्र के ऊपर उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान गायब हो गया था। विमान में 29 लोग सवार थे। यात्रियों के परिजनों को लिखे वायुसेना के खत के मुताबिक, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने जांच एवं बचाव कार्य के नतीजों और परिस्थितियों को देखते हुए यह मान लिया है कि विमान पर सवार लोगों के बचे होने की संभावना शेष नहीं हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग में एक्सईएन दलीप सिंह की बेटी फ्लाइंग ऑफिसर दीपिका भी सवार थी। विमान में सवार सभी को मृत मान लेने का वायु सेना का निर्णय पर परिजनों ने नाराजगी जताई, कहा कि बिना किसी आधार के यह निर्णय सही नहीं है। वायुसेना को यदि प्लेन के टुकड़े मिले हो या कोई और सबूत मिला हों, जिससे यह कहा जा सके कि सभी सवार मृत हो चुके हैं। परिजनों का कहना है कि सरकार का कहना था कि अमेरिका से मदद लेकर खोजबीन की जाएगी। दो महीने बीतने को हैं, मगर अभी तक लापता विमान को नहीं खोजा जा सका है। परिजन पहले ही
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान थे और अब उन्हें मृत घोषित कर परेशानी खड़ी कर दी है।

दलीप सिंह ने बताया कि हमने विभिन्न ज्योतिषाचार्य से बात की है और सभी का कहना है कि दीपिका जीवित है। सही सलामत है। वह घर लौटेगी। दीपिका की माता प्रेमलता ने बताया कि घर में लगातार अखंड ज्योत जल रही है और हमें उम्मीद है कि दीपिका सुरक्षित घर लौटेगी। सरकार प्लेन खोजने में में नाकाम रही है और अपनी नाकामी छुपाने के लिए यह सब कहा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed