फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, menka gandhi, speak, students, happy, route, select

छात्राओं से मेनका बोलीं, मन खुश हो, वो रास्ता चुनो

Wed, 28 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, menka gandhi, speak, students, happy, route, select
डिग्री - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अपने जीवन की घटना का जिक्र करते हुए छात्राओं से सीधा 'इंट्रेक्शनÓ कर कैरियर टिप्स दिए। मेनका गांधी ने सुझाया कि वही रास्ता चुनो, जिससे आपका मन खुश हो।
मंगलवार को आदर्श कॉलेज के दीक्षांत समारोह के मंच से दिए उद्बोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री का सारा फोकस महिला सुरक्षा और इससे संबंधित योजनाओं पर केंद्रित रहा। लेकिन, भाषण के अंत में अपने जीवन के द्वंद्व का जिक्र करते हुए सीधे छात्राओं से रूबरू हुईं। बोलीं, डिग्री हाथ लेकर छात्राएं सोचती होंगी कि अब क्या करें। आप वो रास्ता चुनो, जिससे से आपको सबसे ज्यादा खुशी मिले। यह किसी से न पूछो, केवल अपने मन से पूछो कि ऐसा कौन सा काम है, जिससे सबसे ज्यादा खुशी मिलती हो। अपने जीवन का उदाहरण देते हुए गांधी ने बताया कि जब वे 28 साल की थीं और पांच साल का बेटा था। तब उन्हें नहीं मालूम था कि वे क्या करें। इसी दौरान एक स्ट्रेंजर (अजनबी) मिला। अजनबी ने राजनीति से लेकर कई क्षेत्रों का जिक्र किया। लेकिन, हर क्षेत्र के नाम आते ही मेरे मुंह से न निकला। जब पर्यावरण का उल्लेख किया तो उन्होंने फौरन हां कर दी। पहले दिन उन्हें पर्यावरण के बारे में कुछ नहीं पता था। इसके बाद पेड़, नदी, हवा को सीखना शुरू किया। उन्होंने यह भी कहा कि जो खुद को अच्छा न लगे, वह दूसरों के साथ न करें। यदि आपको अपने सिर के बाल खींचना अच्छा नहीं लगता तो पेड़-पौधों के पत्ते भी न तोड़ेें। मेनका गांधी ने पुराने पड़ चुके कुछ कोर्स को अप्रासंगिक बताते हुए छात्राओं से नए विषय पढ़ने की सलाह दी। जैसे, कंप्यूटर कोडिंग, हार्टीकल्चर, वेटनरी साइंस, अर्बन आर्ट, लैंड स्केपिंग आदि विषय पढ़ें।
विज्ञापन


मैम से डिग्री पाकर झूम उठी छात्राएं  
अपने जीवन में पहली बार किसी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी छात्राओं के बीच गदगद नजर आईं तो छात्राएं भी उनके स्नातक की उपाधि पाकर चहक उठीं। समारोह में मेनका गांधी ने 283 छात्राओं को स्नातक की उपाधि दी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली करीब सवा पांच सौ छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल: हैंडबाल में सुनीता, संगीता, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्लेयर मोनिका, क्रिकेट प्लेयर बेबी, ममता, संगीता, प्रतिभा, कुश्ती में नेशनल प्लेयर प्रमिला, कविता। योगा में यूनिवर्सिटी प्लेयर मनीषा, ज्योति व साक्षी, शॉटपुट में रेनू, डिस्कस में नेशनल प्लेयर संदीप, वेटलिफ्टिंग में प्रिया, एथलेटिक्स में इंटर यूनिवर्सिटी प्लेयर प्रियंका, नेशनल प्लेयर सुदेश व उर्वशी को सम्मानित किया।
सांस्कृतिक गतिविधियां: पाश्चात्य समूह गायन में कल्पना, पूजा बजाज, नेहा, पूजा, कीर्ति, आयशा, रिया व लतिका, प्रियंका, वैशाली, आयशा। समूह नृत्य में प्रियंका सोनी, पूनम, रेनू मान, निशा, भानूप्रिया। हरियाणवी डांस में प्रियंका, निशा, वर्षा, दीपिका सोनी। वन एक्ट प्ले में विनिता, पायल, पूजा बजाज, ज्योति, मेघा, निष्ठा, पूजा, पिंकी, किरण। संस्कृत नाटक में समीक्षा, प्रियंका, सीमा
पोस्टर मेकिंग में मीनाक्षी, रंगोली में भारती। समूह गायन व कव्वाली में कीर्ति, भानूप्रिया, मोहिता, प्रियंका, कनिका, शिखा, भारतीय सांस्कृतिक में प्रियंका, लोकनृत्य में साक्षी, दिव्या, पूनम, वंदना, रीतू, मोनिका, कनिका।
एनसीसी व एनएसएस: एनसीसी व एनएसएस में छात्रा पिंकी, सीमा को बेस्ट कैडेट, भावना स्वाति को बेस्ट वालंटियर व प्रियंका दहिया, तमन्ना, शीनम, पारूल को सम्मानित किया गया।
शैक्षणिक क्षेत्र: यूनिवर्सिटी में टॉपर रहने पर बीएससी की छात्रा पिंकी रानी, एमए अर्थशास्त्र की रूचि, बीएससी की सरिता को गोल्ड मेडल से नवाजा, वहीं पारूल मित्तल को  सिल्वर मेडल व बीकॉम की अपर्णा अग्रवाल, सरिता को ब्रांज मेडल व अन्य लगभग 850 छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सांसद ने बेटियों को गिफ्ट में दी बस
दीक्षांत समारोह के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम व शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में राष्ट्रीय, यूनिवर्सिटी, इंटर-यूनिवर्सिटी स्तर पर भाग लेने वाली मेधावी छात्राओं को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विगत समय में ताकत व औद्योगिक या पैसो के दम पर कामयाबी मिलती थी, लेकिन वर्तमान में शिक्षा, नई तकनीकों, खोजी प्रवृत्ति के माध्यम से अपना भविष्य बना सकते है। उन्होंने सांसद कोटे से 11 लाख रुपये देकर छात्राओं को कॉलेज में आने-जाने के लिए बस चलाने की घोषणा की। इस पर कॉलेज प्रबंधकारिणी अध्यक्ष अजय गुप्ता व महासचिव अशोक बुवानीवाला ने बस में महिला चालक व परिचालक लगाने का निर्णय लिया।

मूक अभिनय से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
समारोह में विज्ञान संकाय की छात्राओं ने मूक अभिनय की प्रस्तुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अलग-अलग संगीत की धुन और आवाज पर छात्राओं ने पेड़ों  के कटने, मोटरसाइकिल, बसों से हो रहे वायु, ध्वनि प्रदूषण को अभिनय से दर्शाया। इसके अलावा हरियाणवी डांस, एकल गायन, समूह गायन की प्रस्तुति पर सभागार में बैठे दर्शकों से तालियां बटोरी।


ये रहे मौजूद
दीक्षांत समारोह में शिक्षा समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता, दर्शना गुप्ता, जीवन विज्ञान योग ध्यान ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरत्न गुप्ता, अशोक बुवानीवाला, सुंदरलाल अग्रवाल, प्राचार्या अरूणा सचदेव, पवन बुवानीवाला, विजय किशन धारेडू, बृजलाल सर्राफ, पूर्व विधायक शशि परमार, ओमप्रकाश बहलवाला, कैलाश खरकिया, विक्रम सिंह, विजय टैनी, देवराज सरपंच, संदीप सिंह, गोर्वधन आचार्य, रामदेव तायल, गोपाल कौशिक, दीपक बंसल, शैलेन्द्र जैन, कमलेश चौधरी, शकुंतला बुवानीवाला, अनीता शर्मा, डॉ. नीता चावला, रजनी राघव, माया यादव, अपर्णा बत्रा, रश्मि बजाज, मधुमालती, बुद्धदेव आर्य, वैश्य कॉलेज प्राचार्य डीएस राजन, वैश्य स्कूल प्राचार्य राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed