फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, loharu canal, unknown, dead body

गली-सड़ी हालत में लोहारू कैनाल में मिला अज्ञात शव

Sat, 12 Nov 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, loharu canal, unknown, dead body
नहर में डूबता व्यक्ति - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
चरखी दादरी में शुक्रवार को लोहारू नहर में एक अज्ञात शव मिला। सदर पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव को पहचान के लिए शवगृह में रखा गया है। शव क्षत-विक्षत हालत में है।

सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि लोहारू नहर में शव बहकर आया है। लोहारू नहर के घिकाड़ा पंप हाउस पर शव लोहे की ग्रिल में फंस गया। वहां मौजूद सिंचाई विभाग कर्मियों ने शव को देखा। कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को अवगत कराया। बाद में घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि शव क्षत-विक्षत हालत में है। शव की पहचान न होने की वजह से सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed