{"_id":"57bb553a4f1c1b774cd4f585","slug":"bhiwani-news-literacy-exam-bhiwani-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रौढ़ साक्षरता परीक्षा में अव्वल रहा भिवानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रौढ़ साक्षरता परीक्षा में अव्वल रहा भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रौढ़ साक्षरता परीक्षा के लक्ष्य को हासिल करने में भिवानी जिला प्रदेश में अव्वल रहा। रविवार को हुई परीक्षा में भिवानी में सबसे अधिक 43,039 प्रौढ़ तो गुड़गांव में सबसे कम 14,500 प्रौढ़ परीक्षार्थी अपीयर हुए। वहीं पूरे प्रदेश में 2 लाख 65 हजार 942 लोगों ने परीक्षा दी। गुड़गांव के बाद फतेहाबाद 14,565 परीक्षार्थियों के साथ नीचे से दूसरे स्थान पर रहा।
मिशन कार्डिनेटर व जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के दस जिलों साक्षर भारत मिशन चला हुआ है। इसके तहत सभी जिलों में 15 वर्ष से अधिक उम्र के अनपढ़ रहने वाले नागरिकों को साक्षर करने के लिए एडल्ट एजुकेशन सेंटर (एईसी) चलाए जा रहे है। गांवों के सरकारी स्कूलों में चलाए जा रहे एईसी सेंटर पर प्रेरकों द्वारा रोजाना छह घंटे अनपढ़ लोगों को अक्षर ज्ञान कराया जाता है। कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं स्तर पर साक्षरता परीक्षा में सफल होने पर नेशनल ओपन स्कूल की ओर से सर्टिफिकेट मिलता है। जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सम्मानित किया जाता है।
जिलावार साक्षरता परीक्षा देने वालों की संख्या
भिवानी 43039
फरीदाबाद 17200
फतेहाबाद 14565
गुड़गांव 14500
हिसार 35000
जींद 25000
कैथल 35000
करनाल 30000
महेंद्रगढ़ 26371
सिरसा 25267
कुल 2,65942