{"_id":"582a10214f1c1bd53b8fe405","slug":"bhiwani-news-lady-hung-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदे से लटकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फंदे से लटकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के विद्या नगर में 32 वर्षीय प्रवासी महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद मानसिक परेशानी से त्रस्त थी, इसलिए उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्यवाही की है।
मूल रूप से बागपत (उत्तर प्रदेश) जिले के गांव मखीमपुर की रहने वाली पूजा ने रविवार दोपहर को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। शव रविवार देर शाम अस्पताल पहुंचा और सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ।
मृतक महिला के पति सुनील ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से भिवानी में रह रहा है। वह स्वयं गाड़ी चालक का काम करता है। उसके दो बच्चे एक सात वर्षीय लड़का और तीन वर्षीय लड़की है। उसकी पत्नी मानसिक रूप से पिछले कई दिनों से परेशान थी जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। सब्जीमंडी पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतका के दिन बच्चे अलग-अलग समय में मरने की वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतका के पिता व पति के बयानों के बाद इत्तफाकिया मौत की कार्यवाही की गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।