{"_id":"57e6d2a94f1c1b1054a822bc","slug":"bhiwani-news-lab-machine-fault-sample-spoiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब की मशीनों में आया फॉल्ट, सैंपल हुए खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब की मशीनों में आया फॉल्ट, सैंपल हुए खराब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
ब्लड टेस्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में लैब टेक्नीशियन की हड़ताल शनिवार को छठे दिन भी मरीजों के लिए परेशानी बनी रही। हड़ताल तो खत्म हो गई और सस्पेंड किए गए टेक्नीशियन भी बहाल हो गए है मगर अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को अनुभवहीनता के चलते दो मशीनें खराब हो गई। दोनों मशीनों को ठीक करने में ढाई से तीन घंटे लग गए। इतना ही नहीं अनुबंधित कर्मचारियों द्वारा लिए गए सैंपल भी समय रहते टेस्ट नहीं होने के कारण रखे-रखे खराब हो गए। न केवल कर्मचारी बल्कि मरीज भी परेशान दिखे।
स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन ने 19 व 20 सितंबर को काम छोड़ हड़ताल की थी। हड़ताल के कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। दो दिन तक कर्मचारी सस्पेंड रहे। शुक्रवार को सरकारी अवकाश रहा। इस कारण शनिवार को ही लैब में टेक्नीशियन लौटे।
शनिवार को लैब में काम शुरू हुआ तो दो मशीनें खराब मिली। सीबीसी करने वाली मशीन और बायो टेस्ट करने वाली मशीन नहीं चली। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मशीनें ठीक हुई। लैब कर्मचारियों ने पीएमओ को भी बुलाकर व्यवस्था दिखाई। लैब के फ्रिज में भी काफी सैंपल रखे थे। जो समय रहते टेस्ट नहीं होने के कारण खराब हो गए। अब मरीजों के दोबारा सैंपल लेने होंगे। मशीनें खराब होने से मरीजों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके सैंपल तो ले लिए गए मगर टेस्ट करने और रिपोर्ट तैयार करने में काफी समय लगा। मरीजों को भी काफी इंतजार करना पड़ा। हालांकि टेक्नीशियन दोपहर बाद तक काम कर टेस्ट करने और रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। प्रधान चिकित्सा अधिकारी रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि लैब में सभी टेस्ट हुए है और अब मशीनें भी ठीक है और सभी टेस्ट किए जा रहे है।