फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat reservation movement, mike, blood donate

जाट आंदोलन : माइक लगा 50 यूनिट रक्तदान किया

Sun, 05 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat reservation movement, mike, blood donate
reservation
चरखी दादरी में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले सेक्टर-8 में आयोजित धरने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। धरने में 50 यूनिट रक्तदान किया गया। धरनास्थल पर इनेलो विधायक राजदीप फौगाट और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे राव बहादुर सिंह भी पहुंचे। परमिशन का इंतजार कर रहे समिति के पदाधिकारियों ने आठवें दिन स्वयं ही माइक लगा लिया। इसके अलावा सोमवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट नजर आया। मलिक के दौरे को लेकर आरक्षण संघर्ष समिति जहां कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा चुकी है वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच चुकी है।  
विज्ञापन


धरने की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई। इसके बाद खीर का भंडारा गांव खातीवास के ग्रामीणों की तरफ से आयोजित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे इनेलो विधायक राजदीप फौगाट धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शनिवार को ही उनके पास पार्टी के तरफ से निर्देश आए। वे शनिवार को ही सोनीपत, जसिया और जींद धरनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि इस बार भले ही प्रदर्शन का शुरुआती केंद्र जसिया हो लेकिन आंदोलन पूरा होने पर सहभागिता निभाने में दादरी का नाम सबसे ऊपर होगा। उन्होंने 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। राव बहादुर सिंह ने आंदोलन को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। रविवार को धरनास्थल पर अन्य दिनों के मुकाबले तादाद में कुछ बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, पुलिस का खुफिया तंत्र व सुरक्षा बल भी पूर्णतया अलर्ट रहा।
विज्ञापन


202 ने करवाया रजिस्ट्रेशन
रविवार को धरनास्थल पर शांति व सौहार्द कायम रहने की कामना के साथ रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 36 बिरादरी के 202 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इनमें से महज 50 युवाओं का ही रक्त लिया गया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने बताया कि इनमें 39 गैर जाट और 11 जाट समुदाय के युवा थे। इसके अलावा बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सचिन सिवाच, सचिव देवेंद्र चाहर, ऋषिपाल एडवोकेट, जसविंद्र फौगाट, संदीप धनखड़, मदन मोहन कौशिक, जग्गी गूरा, संदीप श्योराण, तेजेंद्र व मंजीत चाहर समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी रक्तदान किया। स्वामी दयाल सेवा संघ की तरफ से इनको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इनके अलावा पैंतावास कलां निवासी महिला हेमलता ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उपद्रवियों का नहीं देंगे हम साथ, शांतिपूर्वक धरने को समर्थन: सांगवान खाप
दो दिन पूर्व सैद्घांतिक तौर पर धरने को समर्थन देने वाली सांगवान खाप ने भी आपसी सौहार्द व भाईचारा कायम रखकर आंदोलन को शांतिपूर्वक ढंग से आगे बढ़ाने की अपील की। खाप सचिव नर सिंह सांगवान डीपी ने मंच से एलान किया कि खाप उपद्रव के खिलाफ है। किसी भी कीमत पर उपद्रवियों का साथ नहीं देंगे। डीपी ने कहा कि आंदोलन जितना भी लंबा चले शांतिपूर्वक ढंग से ही आगे बढ़ाया जाएगा।  

प्रशासन ने नहीं दिया जवाब, संघर्ष समिति ने लगा लिया माइक
शनिवार को संघर्ष समिति ने प्रशासन को माइक की अनुमति लेने के लिए लिखित में पत्र दिया था। संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने कहा कि प्रशासन ने उनके पत्र का कोई जवाब नहीं दिया। पत्र सौंपते समय उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि प्रशासन अनुमति दे या नहीं साउंड सिस्टम समिति जरूर लगाएगी। वहीं, एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से उन्हें माइक लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।

तैयारियां पूरी, भारी तादाद में पहुंचेंगे लोग: संघर्ष समिति
जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर समिति पदाधिकारियों ने पूरी तैयार कर रखी है। आम तादाद से कई गुणा अधिक तादाद सोमवार को नजर आएगी। खातीवास की तरफ से खीर का भंडारा लगाया गया जबकि मंगलवार को बिरही कलां निवासी राज सिंह द्वारा हलवा प्रसाद वितरण अपने खर्चे पर करवाया जाएगा।


जरूरत के मुताबिक बढ़ा देंगे तैनाती: एसपी
एसपी सुनील दलाल का कहना है कि मलिक के दौरे से पहले भी पुलिस प्रशासन पहले दिन से अलर्ट रहा है। अगर धरनास्थल पर तादाद ज्यादा हुई तो उसके अनुरूप व्यवस्था कर देंगे। नाकों पर पुलिस कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। हम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हैं। प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed