{"_id":"589760914f1c1bcf6de807bd","slug":"bhiwani-news-jat-reservation-movement-ladies-children-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने में बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने में बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में जाट आरक्षण आंदोलन के तहत धनाना में चल रहे धरने में रविवार को महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ पहुंची। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। बच्चों ने भी नारे लगाए। जाट नेताओं ने चेतावनी दी कि वे सरकार के दबाव में न रुकेंगे और न झुकेंगे। सोमवार को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक धनाना धरने में आएंगे। ऐसे में धरनास्थल पर ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए धरनारत लोगों ने अपने स्तर पर गांवों में संपर्क साधा। आठ दिन से शांतिपूर्ण चल रहे धरने को बढ़ाते हुए सोमवार को अब जिले में कुछ अन्य स्थानों पर भी धरने शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है। उधर, धरने में विभिन्न बिरादरी के लोग समर्थन देने पहुंचे।
रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से ही धनाना गांव में चल रहे धरने में लोग पहुंचने लगे थे। महिलाएं भी खासी संख्या में पहुंची। मगर रविवार को खास बात रही कि छुट्टी होने के चलते महिलाओं के साथ बच्चे भी धरने में पहुंचे। आंदोलनकारियों ने धरने में नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। जाट नेताओं ने कहा कि सरकार कितना भी दबाव बनाये मगर वे न झुकेंगे और न ही रुकेंगे। वे आंदोलन अपने समाज को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक तौर पर मजबूत करने के लिए कर रहे हैं, न कि उत्पात कर युवाओं को जेल भेजने के लिए। आंदोलन अब तीनों मांगे आरक्षण के अलावा पिछले आंदोलन के सभी मृतकों को नौकरी, घायलों को मुआवजा व मुकदमे रद कर सभी को रिहा किए जाने के बाद भी खत्म होगा।
धरने में समिति के जिलाध्यक्ष होशियार सिंह जताई, राज कुमार मुंढाल, कर्मबीर कुंगड़, रमेश तालू, कैप्टन रामचन्द्र मित्ताथल, कृपाल धनाना, अनिल, सुरेश शर्मा, बेद, बलजीत सिवाड़ा, अशोक जताई, छात्र नेता सचिन, मरिया देवी, राजवंती, कमला, हवासिंह मित्ताथल आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
धनाना में आज आएंगे यशपाल मलिक
धरने में सोमवार को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक आएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां भी शुरू हो गई है। सद्भावना कमेटी के अलावा अन्य जाट नेताओं ने विभिन्न गांवों में संपर्क साध लोगों को धरने में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। रविवार को धरने की खास बात रही कि विभिन्न बिरादरी के लोग धरने में आए और अपना समर्थन दिया।