{"_id":"581104ca4f1c1b057fbc3405","slug":"bhiwani-news-imformation-recieve-man-dead-body-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना मिली व्यक्ति के शव की, मिला कुत्ते का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना मिली व्यक्ति के शव की, मिला कुत्ते का
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव रणकोली में खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत बुधवार को सच साबित हुई। पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे गड्ढा खोदकर किसी व्यक्ति का शव दबाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया। यही नहीं रोहतक से सीन ऑफ क्राइम की टीम तक को भी बुलाया गया। पूरा अमला मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की। मगर जब सच सामने आया तो सब हैरान हो गए। दरअसल गड्ढ़ा खोदने पर उसमें किसी व्यक्ति की बजाय कुत्ते का शव मिला।
बुधवार को खेतों में काम कर रहे किसानों ने व्यक्ति का शव दबा होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसी बीच गांव रणकोली सरपंच प्रतिनिधि उदयपाल सिंह ने दादरी एसडीएम बिजेंद्र सिंह हुड्डा को भी अवगत करवा दिया था। एसडीएम कार्यालय से नायब तहसीलदार बौंदकलां महाबीर शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। पुलिस ने रोहतक से सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुला लिया। सीएफएल की टीम डॉ. रविंद्र कुमार के नेतृत्व में रणकोली पहुंची। डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब पुलिस ने गड्ढे को खुदवाया तो उसमें कुत्ते का शव मिला। ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें इस गड्ढे के समीप किसी महिला के वस्त्र एवं दवाइयां देखे जाने पर व्यक्ति का शव होने पर शक हुआ था। इस अवसर पर एसएचओ अजीत सिंह, एएसआई अनिल कुमार, थाना सुरक्षा एजेंट वजीर सिंह, भूपेंद्र परमार, हंसराज सिंह समेत काफी ग्रामीण मौजूद थे।