{"_id":"57435b184f1c1bbd2769082c","slug":"bhiwani-news-hurry-action-not-rao-inderjeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दबाजी में कार्रवाई नहीं होनी चाहिए : राव इंद्रजीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दबाजी में कार्रवाई नहीं होनी चाहिए : राव इंद्रजीत
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Tue, 24 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
राव इंद्रजीत
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने प्रकाश सिंह रिपोर्ट पर सीधी टिप्पणी करने से तो परहेज किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर होता कि हाई कोर्ट की देखरेख में चल रही मानव अधिकार आयोग की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जाता। प्रकाश सिंह कमेटी पर एक और बड़ी बात यह कही कि यदि सरकार एक के बजाय तीन सदस्यीय कमेटी बनाती तो ज्यादा अच्छा होता।
सोमवार शाम यहां हरियाणा एवं पंजाब बार एसोसिएशन के प्रशासक सुरेंद्र सिंह टीटू के आवास पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रकाश सिंह एक ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारी माने जाते हैं, लेकिन अगर तीन सदस्यों पर आधारित जांच दल होता तो किसी प्रकार का दबाव नहीं बन पाता। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे प्रकाश सिंह रिपोर्ट को नकार कतई नहीं रहे हैं। उन्होंने यह कहते हुए और टिप्पणी से इनकार कर दिया कि जब तक यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो जाती है, वे कुछ नहीं कहेंगे।
राव इंद्रजीत ने जस्टिस केसी गुप्ता की रिपोर्ट के बारे में यह कहते हुए कुछ भी बोलने से मना कर दिया कि इस बारे में मुख्यमंत्री बेहतर जवाब दे सकते हैं। इस मौके पर सहकारिता मंत्री विक्रम ठेकेदार, पूर्व विधायक शशि परमार, ओमप्रकाश बहलवाला, ओमप्रकाश मान, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ओला, डा. रणवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सूखे से निपटने के पर्याप्त इंतजाम
सूखे पर पूछे सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कि राज्य सरकार ने तीन हजार करोड़ की एक और महत्वपूर्ण योजना तैयार की है। इसके लागू होने के बाद बरसात का पानी सूखी धरती को रिचार्ज करने के काम में लाया जा सकेगा। लोगों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उससे सूखे का काफी हद तक हल निकल आएगा। यह अच्छी बात है कि दस साल से ठंडे बस्ते में पड़े एसवाईएल केनाल का मामला राज्य सरकार ने उठाया। राज्य में सूखा न होने संबंधी सुप्रीम कोर्ट में हल्फनामा दिए जाने के सवाल पर राव इंद्रजीत ने कहा कि ऐसा हल्फनामा केवल वकीलों के स्तर पर दायर किया गया होगा। सरकार ऐसी कोई मंशा नहीं थी।
हरियाणा में लगेगा बड़ा कारखाना
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत राज्य में एक बड़ा कारखाना लगेगा। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से मिलकर योजना तैयार कर ली है।