फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, hang, life, police officer

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 12 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 12 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, hang, life, police officer
- फोटो : Demo pic
पुलिस लाइन हिसार में तैनात ईएएसआई ने पैतृक गांव सिवाड़ा में अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें खुदकुशी के कारणों के बारे में कुछ नहीं लिखा। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्यवाही की है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 47 वर्षीय ईएएसआई धर्मबीर सिंह का शव उनके मकान के कमरे की छत के गाडर से लटका मिला। मृतक के पुत्र नवीन ने बताया की उसके पिता मंगलवार सांय को आए और खाना खाकर गांव में बन रहे नए मकान में जाकर सो गए। सुबह  कमरे में गए तो देखा कि मकान में गाटर से उसके पिता ने फांसी लगा ली और उसके पिता को वे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन, उसमें यह जिक्र नहीं है कि वह यह कदम क्यों उठा रहा है। अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार भी नहीं ठहराया है। नवीन ने बताया कि उसके पिता ने मानसिक परेशानी व अन्य किसी बारे कोई जिक्र नहीं किया जिससे उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। 
विज्ञापन

केस के आईओ एसआई सुभाष व एएसआई विनोद कुमार  ने बताया कि मृतक के पुत्र के  ब्यान पर इतफाकिया मामला दर्ज कर लिया गया व शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और साथ नहीं दे सकता, मैं जा रहा हूं
चार बच्चों के पिता धर्मबीर सिंह ने सुसाइड नोट बेहद भावनात्मक भाषा में लिखा है। पत्नी व बच्चों को प्रिय कहकर संबोधित किया गया है। आगे लिखा कि अब मैं आप लोगों का और साथ नहीं दे सकता हूं। सारे भाइयों को राम-राम। ....मैं जा रहा हूं। बवानीखेड़ा एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में यही सब बातें लिखी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed