फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, government, mining work, intention, not proper

खनन कार्य को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं

Tue, 05 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, government, mining work, intention, not proper
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि खानक में खनन कार्य को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं है। सोमवार को खानक में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पहाड़ में खनन कार्य बंद कर रोजगार छिनने का काम किया तो वर्तमान सरकार निजी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए खानक में खनन का शुरू नहीं करवा रही। ढींगरा आयोग पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि जमीन घोटालों की जांच के लिए गठित ढींगरा आयोग के गठन में कई खामियां रखी गई। सांसद ने आयोग को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को बचाने के लिए जानबूझ कर यह सब किया। इनेलो सांसद ने कृषि बीमा योजना को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान अनेकों फसलों की खेती करता है। मात्र चार फसलों को बीमा योजना में शामिल करने से किसान का भला कैसे होगा। इस मौके पर राजेंद्र जैन, अनूप बागनवाला, तरूण जैन, हरीश, सतपाल दूहन, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed