फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, girl student, try, hang, situation, critical

छात्रा ने लगाया फंदा, चुन्नी टूटी, हालत गंभीर

Thu, 22 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, girl student, try, hang, situation, critical
आत्महत्या का प्रयास
भिवानी में मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौटी किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने का प्रयास किया। प्रयास के दौरान चुन्नी टूट गई। जिससे वह गिरी। हालत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला बुधवार दोपहर बाद का है। शहर की अशोका कॉलोनी वासी करीब 16 वर्षीय किशोरी दोपहर के समय परीक्षा देकर लौटी। छात्रा शहर के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है और इसी स्कूल में उसका परीक्षा केंद्र था। घर में आने के बाद उसने चुन्नी से फंदा लगा लिया। इसी दौरान चुन्नी टूट गई और वह गिर गई। गिरने की आवाज पर परिजन पहुंचे। चुन्नी का दबाव पड़ने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। छात्रा कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। परिजनों का कहना है कि छात्रा पेपर देकर लौटी और कुछ देर बाद ही यह प्रयास किया। लगता है कि पेपर खराब होने के कारण यह कदम उठाया। बाकी तो छात्रा ठीक होने के बाद बताएगी। मामले में अस्पताल चौकी से इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर थी। छात्रा के होश में आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed