{"_id":"58222e744f1c1bf77eb392f7","slug":"bhiwani-news-five-hundred-one-thousand-note-deposit-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"500-1000 के नोट जमा के लिए एटीएम में धक्का-मुक्की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500-1000 के नोट जमा के लिए एटीएम में धक्का-मुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में पांच सौ और एक हजार के नोट बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने पांच सौ और एक हजार के नोटों को जमा कराने के लिए एटीएम पर उमड़ पड़े। रुपये जमा कराने वालों में धक्का-मुक्की हो रही थी तो अनेक जगह एटीएम भरने के कारण जमा होने बंद हो गए। लोगों ने पांच-पांच सौ, एक-एक हजार के नोट खर्च कर अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भी भरवाया। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। प्रधानमंत्री के ऐलान के फौरन बाद ही बाजार में दुकानदारों ने पांच सौ व एक हजार के नोट लेने बंद कर दिए।
पेट्रोल पंपों पर एक सौ के नोट देने से इनकार
पांच-पांच सौ और एक-एक हजार के नोट बंद करने के सरकार के निर्णय के बाद पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोग पेट्रोल-डीजल डलवाकर पांच-पांच सौ और एक-एक हजार के नोट प्रयोग करना चाहते थे। मगर पेट्रोल पंप संचालकों ने भी शर्त लगा दी कि पांच सौ से कम का तेल डलवाया तो पैसे छुट्टे देने होंगे। मतलब साफ था कि किसी भी सूरत में एक सौ के नोट नहीं दिए जाएंगे।
शादी के लिए घरों में रखी नगदी, लोगों के माथे पर चिंता
मैरिज सीजन की शुरूआत होने को है। शादी की खरीददारी और अन्य खर्चों के लिए लोगों ने घरों में काफी नगदी भी एकत्रित कर रखी है। ऐसे में उनके माथों पर चिंता की लकीरें आ है। बाजार में अब ये प्रयोग नहीं होंगे और बैंक में जमा कराने की लिमिट निर्धारित है। उन्हें चिंता सता रही है कि अब शादी की तैयारियां कैसे होंगी। कैसे खरीददारी होगी और कैसे लोगों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
अचानक फैसला लेना गलत
सरकार को लोगों को कुछ समय देना चाहिए था ताकि वे धीरे-धीरे ये पुराने नोट बैंक से बदलवा लेते। अब अफरा तफरी मच गई है। दुकानदार पांच सौ, एक हजार के नोट लेने से घबरा रहे है। आमजन को परेशानी हो रही है।
प्रेम धमीजा, प्रधान, हांसी गेट मार्केट एसोसिएशन