{"_id":"578bdec84f1c1b9432c4ba38","slug":"bhiwani-news-fire-trading-company-laguage-ash-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेडिंग कंपनी में आग से लाखों का सामान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेडिंग कंपनी में आग से लाखों का सामान राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
आग को बुझाता दमकल विभाग का कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में काठमंडी स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी में रविवार दोपहर आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, दुकान मालिक ने आगजनी का कारण शार्ट सर्किट होना बताया है। आगजनी की सूचना पाकर सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
रविवार दोपहर काठ मंडी स्थित बंद दुकान प्रकाश ट्रेडिंग कंपनी में आग लग गई। कुछ देर बात जब दुकान से आग की लपटें उठने लगी तो पड़ोसियों को मामले का पता चला। पड़ोस के लोगों ने दुकान मालिक प्रकाश को मामले की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद मालिक मौके पर पहुंचा और आगजनी की सूचना दमकल विभाग व सिटी पुलिस को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग फैलने पर दमकल विभाग की दूसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकान मालिक प्रकाश ने बताया कि उसकी दुकान में लोहे व प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। इस घटना में करीब सात लाख का सामान जल गया है। पीड़ित दुकान मालिक प्रकाश ने बताया कि वह शनिवार शाम दुकान की सभी लाइटें व दरवाजा अच्छी तरह बंद करके घर गया था। रविवार को दुकान के अन्य पड़ोसी आए हुए थे ऐसे में दिन के अंदर कोई इस घटना को अंजाम नहीं दे सकता। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही हो सकता है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकान मालिक ने आगजनी का कारण शार्ट-सकिट होने का अंदेशा जताया है।
भूदेव सिंह, प्रभारी, सिटी थाना