फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, father, distance, medal

पिता के अखाड़े से बनी दूरी ने पदक से किया वंचित

Thu, 25 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, father, distance, medal
पहलवान बबीता
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट नेओलंपिक में पदक न आने का कारण अपने पिता और निजी कोच महावीर से दूरी को बताया है। यही नहीं बबीता ने राष्ट्रीय कैंपों में मिलने वाले खाने पर एतराज जताया है। उधर बबीता के पिता महावीर ने राष्ट्रीय कैंपों  के लिए बनाई गई नीति में भी सरकार से बदलाव करने की मांग की है।
विज्ञापन


बबीता फौगाट मंगलवार देर रात अपने गांव बलाली पहुंची। उधर बबीता की चचेेरी बहन विनेश चोट के कारण घर की बजाय सीधी मुंबई इलाज करवाने चली गई। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में महावीर और बबीता ने कहा है कि राष्ट्रीय कैंपों में अगर खिलाड़ी के निजी कोच को भी शामिल करने का प्रावधान किया जाएं तो नतीजे सही मायनों में ही कुछ और होंगे। क्योंकि निजी कोच को खिलाड़ी की हर बारिक से बारिक कमजोरी पता होती है। जबकि राष्ट्रीय कैंपों में उन्हें नए गुर व दांव-पेंच तो सिखाएं जाते हैं मगर उनकी बारिक कमियों की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता। यहीं कारण है कि नया सीखने के चक्कर में छोटी-छोटी कमियां भी बड़ी बन जाती है तो इसका नुकसान बाद में खिलाड़ी के साथ-साथ देश को उठाना पड़ता है। बबीता की हार का कारण भी ये ही रहा।
विज्ञापन


ना भैंस का दूध मिल्या, ना घर बरगी खुराक
महावीर पहलवान राष्ट्रीय कैंप की डाइट से भी नाखुश नजर आए। हरियाणवी लहजे में महावीर ने कहा कि एक पहलवान का थैलियां के दूध त्य के होवे है..जब तयी घी में आंगली तर ना हो ज्या रोटी खान का भी के मजा? बबीता ने पाछले एक साल त्य थैलियां का दूध ए पीया स्य..कैंप में ना घर बरगी डाइट मिल्यी। इस बात का भी अगर मेन कोच ध्यान रखें तो खिलाड़ियों की सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। महावीर फौगाट ने सरकार से अपने अखाड़े के लिए कुश्ती मैट मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed