फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, electricity corporation, damage, building, roof, fall down

बिजली निगम में खंडहर भवन के कमरे की छत गिरी

Thu, 08 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, electricity corporation, damage, building, roof, fall down
छत - फोटो : अमर उजाला
भिवानी में बिजली निगम के अर्धशहरी डिवीजन कार्यालय के सामने बने जर्जर हाल भवन के एक कमरे की छत बुधवार दोपहर गिर गई। तेज धमाके से गिरी छत के बाद कर्मचारियों में भी डर का माहौल है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इन्हें कंडम घोषित किया जा चुका है और नए बनाने का प्रपोजल भेजा हुआ है। मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


तोशाम रोड स्थित अर्ध शहरी डिवीजन कार्यालय के सामने वर्षों पहले बिजली निगम कर्मचारियों के लिए रिहायशी क्वार्टर बनाए गए थे। काफी वर्ष पहले इन जर्जर हाल रिहायशी क्वाटरों को कंडम घोषित कर दिया था और इन्हें अधिक पुराने होने की वजह से खाली कराए जाने के भी आदेश निगम प्रबंधन द्वारा दिए गए थे। फील्ड के कर्मचारियों के लिए कोई बैठने व काम करने का निर्धारित स्थान नहीं होने के कारण ये जेई, फोरमैन को अलॉट कर दिए गए। अब बिजली निगम के जेई और फोरमैन इन खंडहर भवनों में बैठकर अपना काम निपटाते है। बुधवार दोपहर छह नंबर कमरे की छत धमाके के साथ अचानक गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी वहां पहुंचे। गनीमत रही कि इस कमरे में कोई कर्मचारी नहीं था। इससे पहले कमरा नंबर सात व आठ की छत भी गिर चुकी है। निगम प्रबंधन की ओर से कंज्यूमर केयर सेंटर के समीप ही नई बिल्डिंग बनाने का प्रपोजल हिसार मुख्यालय भेजा गया था। दो दफा प्रपोजल मुख्यालय भेजा जा चुका है मगर अभी तक मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन


डर के साये में काम कर रहे कर्मचारी, रिकार्ड हो रहा खराब
यहां 14 कमरे है, जिन्हें कंडम घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद यहां फिल्ड के कर्मचारी बैठकर काम कर रहे है। कर्मचारी डर के साये में काम कर रहे है। बरसात के दिनों में ज्यादा हालत खराब हो जाती है। सभी 14 कमरों की छत टपकती है। इस कारण कर्मचारियों का रिकार्ड भी खराब हो गया है। अब तीन कमरों की छत गिर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed