{"_id":"57e2e41a4f1c1b0502a83ae3","slug":"bhiwani-news-elctricty-shock-labour-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
तो करंट लगने से हुई थी मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के लोहारू में बीच रास्ते टूट कर गिरे 11 हजार वॉल्ट लाइन के तार की चपेट में आने से एक की युवक की मौत हो गई। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाला युवक बसीरवास गांव स्थित हॉट मिक्स प्लांट में काम करता था। उसका परिवार चरखी दादरी के फतेहगढ़ गांव में रहता है।
बीती रात यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब मूलत: राजस्थान राज्य के भाकरा निवासी राजपाल (42) दूध लेकर वापस आ रहा था। राजपाल रास्ते में जमीन पर टूट कर गिरे 11 हजार वॉल्टेज के तार की चपेट में आ गया । अंधेरा होने के कारण राजपाल को तार दिखाई नहीं दिया। घटना के बाद स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई शिवकुमार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने समुचित कानूनी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर मृतक के परिजनों को आरोप है कि 11 हजार वॉल्ट का तार टूट कर गिरना बिजली निगम की लापरवाही है। उन्होंने विभाग से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
बीती रात्रि बसीरवास बैणी के निकट 11 हजार की विद्युत लाइन के चैनल के बीच एक चमगादड़ के फंसने तथा अर्थिग होने से बार-बार स्पार्किग हुई। इसके बाद लाइन के इंसूलेटर ब्रस्ट होने से विद्युत लाइन के टूट कर जमीन पर गिर गए। इन्हीं तारों के छू जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
चंद्रपाल, एसडीओ विद्युत विभाग