{"_id":"57def0434f1c1b4f63a82ae9","slug":"bhiwani-news-development-rally-bjp-one-another-jokes","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास रैली मंच पर भाजपा दिग्गजों ने खूब ली एक-दूसरे पर चुटकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास रैली मंच पर भाजपा दिग्गजों ने खूब ली एक-दूसरे पर चुटकियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी नई अनाज मंडी में आयोजित विकास रैली मंच पर सौगातों की खुशी के अलावा जनता भाजपाई दिग्गजों की एक-दूसरे पर ली गई चुटकियों से खिलखिला उठी। रैली मंच पर विधायक से लेकर सीएम तक तंज कस गए। हंसी-मखौल का खेल वित्तमंत्री के संबोधन से शुरू होकर सीएम के संबोधन तक चला। सबसे पहले जिले के तोहफे को लेकर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इसकी शुरुआत की तो अंत सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया।
अपने संबोधन की शुरुआत वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इनेलो व कांग्रेस पार्टियों पर निशाना साधते हुए की। फिर उन्होंने गियर बदला और मंच से सीएम से दिल खोलकर सौगातें देने का आह्वान किया। दादरी को जिले का दर्जा देने की सिफारिश करते हुए कैप्टन ने कहा कि भले ही श्राद्घ या कनागत चल रहे हो। मगर इनका किसी बड़ी घोषणा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। हरियाणवी लहजे में उन्होंने कहा कि म्य तो सीएम साह्ब का मुनिम सू। जो भी घोषणा सीएम साह्ब आपणे करणी स्य कर द्यो, खजाना म्य कोई कमी कोन्या। उनके भाषण के बाद कृषि मंत्री ओपी धनखड़ संबोधन करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भिवानी-महेंद्रगढ़ लाकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर के पहनावे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि धर्मबीर तो भाजपा के रंग में रम चुका है। सन्यासियों की तरह भगवा रंग का कुर्ता व शांतिदूत की तरह सफेद रंग का पायजामा ही इनकी वेशभूषा है। इसके बाद उन्होंने कैप्टन की श्राद वाली बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि कैप्टन साह्ब हम तो श्राद को शुभ मानते है, बड़ी घोषणा की सौगात दिलवा दो। फिर उन्होंने कैप्टन की मुनिम वाली बात पर ठेठ हरियाणवी लहजे में ही तंज कसा। धनखड़ ने कहा कि सीएम साह्ब जाट क्य हाथ में खजाणा की चाबी दे राखी स्य जी खोल के खर्च तो करेगा ए। फिर उन्होंने सीएम के कामकाज के तरीके पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि रात 11 बजे तक भी ऑफिस में वो ही काम कर सकता है जिसके लिए घर व कार्यालय में कोई फर्क न हो। मगर आपके चक्कर में सौ कर्मचारी और ठीक समय पर घर नहीं पहुंच पाते, उनकी भी कभी-कभार सोच लिया करो। यह सुनकर मंच पर बैठे सभी दिग्गज और आमजन के चेहरे खिलखिला उठे।