फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, daughter, rajpath

भिवानी की बेटी राजपथ पर देगी सलामी

Tue, 24 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, daughter, rajpath
file image - फोटो : SELF
भिवानी में बैंक कॉलोनी की रहने वाली सुधा तिवारी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर सलामी देगी। सुधा एनएसएस की टुकड़ी की अगुवाई करेगी। सुधा जिलेभर से इकलौती छात्रा है, जिसका गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चयन हुआ। गत एक जनवरी से सुधा सलामी की तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन


यहां राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा सुधा की इस उपलब्धि पर परिजन व कॉलेज स्टाफ बेहद खुश है। सुधा के पिता मदन मोहन तिवारी बैंक कॉलोनी में किरयाने की दुकान चलाते हैं। पिता मदन मोहन व माता उषा देवी का कहना है कि वे 26 तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे अपनी बेटी को राजपथ पर परेड में देखना चाहते हैं। सुधा का परिवार बैंक कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन


कठिन चयन प्रक्रिया के बाद मिली कामयाबी
कॉलेज से राजपथ के सफर के लिए सुधा को खूब मेहनत करनी पड़ी। शुरूआती चरण में कॉलेज की दो सौ एनएसएस की लड़कियों में से अपना स्थान बनाया। इसके बाद एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक की 165 में से अकेली सुधा का चयन हुआ। चंडीगढ़ में हुए तीसरे चरण में भी सुधा कामयाब रहीं और राजपथ के लिए उसका चयन हुआ। कॉलेज की एनएसएस प्रभारी सविता ने बताया कि सुधा गत एक जनवरी से दिल्ली में परेड की तैयारियों में जुटी हुई हैं। सविता ने बताया कि हरियाणा से केवल तीन लड़कियों को राजपथ के लिए चयन हुआ। एमडी यूनिवर्सिटी व भिवानी जिले में सुधा इकलौती हैं। यही नहीं, राजीव गांधी कॉलेज में सुधा पहली छात्रा है, जिसका राजपथ परेड के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed