{"_id":"578bd2f84f1c1bbb26c4b7d3","slug":"bhiwani-news-current-farmer-dead-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के डोहका मौजी गांव में ट्यूबवेल से पानी लगाते समय करंट आने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मामला शनिवार देर सायं करीब साढ़े सात बजे का है। डोहका मौजी गांव में करीब 60 वर्षीय किसान ज्ञानीराम अपने खेतों में ट्यूबवेल से पानी लगा रहा था। अचानक उसे करंट लगा और वह वहीं गिर गया। साथ वाले खेत में ही काम कर रहे उसके भाई ने यह देखा तो तुरंत उसे उपचार के लिए वहीं एक अस्पताल लेकर गए। रात करीब पौने 10 बजे उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बलजीत ने बताया कि ज्ञानीराम रेलवे पुलिस से सेवानिवृत्त था और फिलहाल खेतीबाड़ी ही करता था। मामले में बाढड़ा थाना से एसएचओ जयपाल ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई।
माइनर में डूबने से किसान की मौत
भिवानी के गांव जाटु लोहारी निवासी एक किसान की सुमड़ा खेड़ा माइनर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जाटूलोहारी निवासी 48 वर्षीय वेदपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया है। मृतक के भतीजे ब्रहानंद ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा खेतीबाड़ी का काम करता था। शनिवार रात को वह खेतों में पानी लगाने के लिए गया था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। रविवार को परिजनों ने उसे तलाश किया तो उसका शव हांसी भिवानी मार्ग पर सुमड़ा खेड़ा माइनर में पानी की मोरी में फंसा हुआ मिला।