फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, civil hospital, meet, rape victim, girl, woman commission, vice president

नागरिक अस्पताल में गर्भवती नाबालिग लड़की से मिलने पहुंची महिला आयोग उपाध्यक्ष

Sun, 16 Oct 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, civil hospital, meet, rape victim, girl, woman commission, vice president
rape with minor

विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने सवाल खङे किए हैं। कहा कि नीति या कानून बनाने से महिलाओं की सुरक्षा नहीं होगी, बल्कि इन नियमों का लागू करवाना जरूरी है।

शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में नाबालिग गर्भवती लड़की का का हालचाल जानने पहुंची। उन्होंने सीडब्ल्यूसी टीम के साथ लड़की के स्वास्थ्य व खान-पान की सुविधा को जांचा व उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पहले से अब महिलाओं का ज्यादा खतरा है। इसके लिए शिक्षा व काम के लिए पहले से ज्यादा संख्या में महिलाओं का घर से बाहर निकलना है। दहिया ने कहा कि साथ काम करने वाली महिला को पुरूष सहयोगी मानेंगे तब जाकर महिला सुरक्षित होगी। सरकार को केवल नियम बनाने नहीं बल्कि सख्ती से लागू करने चाहिए। उन्होंने बताया कि पीडित बच्ची के खून में बढ़ोतरी हुई है और जल्द ही डिलीवरी होगी। आरोपी को जुवेनाइल जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। बच्चे को सरकार अडोप्ट करेगी। ऐसे मामलों पर रोक के लिए समाज में जागृति जरुरी है। साथ ही ऐसे घृणित कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त सजा जरूरी है।
विज्ञापन


क्या है मामला
करीब नौ माह पहले शहर की एक 15 साल की नाबालिग लड़की को उनकी कॉलोनी में कोचिंग पर आने वाले लेघां गांव के लड़के ने दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। जब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसके परिजन उसे दवा दिलाने अस्पताल लेकर गए और इलाज के दौरान घटना सामने आई। आनन-फानन में आरोपित नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया और पीड़ित लड़की को उपचाराधीन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed