फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, city government, first meeting, today, oath taking ceremony

शहर की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह के साथ पहली बैठक आज

Tue, 21 Jun 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, city government, first meeting, today, oath taking ceremony
नगर प‌रिष्‍ाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
‌‌‌भिवानी के  चरखी दादरी में निकाय चुनावों में चुनकर सामने आई शहर की नई नवेली सरकार का कार्यकाल मंगलवार से शुरू हो जाएगा। नगर परिषद कार्यालय में 21 जून को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी 21 पार्षद अपने कार्यकाल की शपथ लेंगे। समारोह के बाद ही नगर परिषद की वर्तमान कार्यकारिणी की पहली बैठक भी आयोजित कि जाएगी, जिसमें शहर के अलग-अलग वार्डों से जुड़ी समस्याओं पर भी मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही अब नप चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है।

अटके पड़े विकास परक प्रोजेक्ट अब चढ़ेंगे सिरे
शपथ ग्रहण समारोह के बाद वार्डवासियों के अटके काम सिरे चढ़ने से आमजन को जरूर राहत की सांस मिलेगी। फिलहाल राशन-कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रिहायश प्रमाण पत्र आदि के काम बाधित पड़े है। नप की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में वार्डों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर निजात दिलाने का खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


चेयरमैन चुनने में निर्दलीय पार्षद कर सकते है उल्टफेर
नप चेयरमैन को लेकर भी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसके लिए भाजपा और इनेलो के बीच ही आमने-सामने की टक्कर लग रही है। दोनों राजनैतिक पार्टियां चेयरमैन चुनने के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं कर सकती। इस बार 21 पार्षदों में से पांच निर्दलीय, सात इनेलो और तीन कांग्रेस और पांच पार्षद भाजपा समर्थित पार्षद चुनकर आए। हालांकि भाजपा पदाधिकारी तीन से चार अन्य पार्षद भी उनके हक में होने के दावा ठोंक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम नहीं हुए फाइनल
 उधर किसी भी पार्टी ने इन पदों के लिए उम्मीदवाराें के नामों की घोषणा अभी तक नहीं की है। इनेलो विधायक राजदीप फौगाट का कहना है कि चेयरमैन पद के लिए अभी तक कोई एक नाम फाइनल नहीं हुआ है। जल्द ही पार्टी हाईकमान बैठक कर किसी एक नाम पर अपनी सहमति बनाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा का कहना है कि चेयरमैन के लिए उम्मीदवार के नाम पर अभी कोई विचार नहीं हुआ है। वैसे 21 में से 13 पार्षद भाजपा कार्यकर्ता व पार्टी समर्थित हैं। इनके अलावा तीन-चार पार्षद और पार्टी की नीतियों में विश्वास कर सकते हैं।


शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसकी सूचना सभी पार्षदों को दे दी गई है। समारोह के बाद पहली बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी पार्षद मिलकर वार्डों की समस्याओं पर मंथन करेंगे।
सुंदर श्योराण, एमई, नगर परिषद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed