{"_id":"57d9ab014f1c1bef30d4958f","slug":"bhiwani-news-car-crushed-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर को कार ने कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीर को कार ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के बहल में कासनी गांव के एक युवक को अज्ञात कार चालक ने गोपालवास गांव में मंगलवार रात को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मंगलवार रात को कासनी निवासी सुनील तथा उसका दोस्त राजस्थान के राघा छोटी निवासी सुनील दिल्ली से आए थे। वे गोपालवास गांव से रोढा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान ओबरा साइड से अनियंत्रित होकर चल रही एक सफेद रंग की कार ने सुनील को टक्कर मार दी। इससे सुनील बुरी तरह से घायल हो गया। दोस्त से मिली सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल सुनील को अस्पताल लेकर गए। लेकिन, घायल युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।