{"_id":"5787eb114f1c1b1b0813ff61","slug":"bhiwani-news-burnt-person-hospital-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसे व्यक्ति ने तोड़ा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसे व्यक्ति ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : demo
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी के गांव पांडवान निवासी एक युवक की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक चार जुलाई को घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया था और तब से ही पीजीआई में उपचाराधीन था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह करवाया जाएगा।
सदर थाना एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि चार जुलाई को गांव पांडवान निवासी अशोक कुमार रसोई में माचिस लेने गया था। इसी दौरान उसका हाथ साथ में रखी मिट्टी तेल की बोतल से लग गया। जिसके चलते मिट्टी तेल उसके कपड़ों पर भी गिर गया और माचिस जलाते ही उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। उसके चीखने-चिललाने की आवाज सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और तुरंत उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।