फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani, Two Thief arrest, Trecter and Mashine found

दो ट्रैक्टर चोर काबू, चार ट्रैक्टर और एक मशीन बरामद

Tue, 01 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

भिवानी के अलावा राजस्थान से ट्रैक्टर चोरी करने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को सीआईए पुलिस ने दबोच लिया है। इनके कब्जे से चार ट्रैक्टर व एक मशीन बरामद की गई है। दोनों महम क्षेत्र के गांव सिसर के रहने वाले है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को काबू किया। जब उनसे गहनता से पूछताछ की तो वे ट्रैक्टर चोर निकले जो किसानों के ट्रैक्टर चोरी करते थे। भिवानी ही नहीं राजस्थान में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज है। दोनों की पहचान सिसर वासी मोहन व बलराम के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि एक ट्रैक्टर भिवानी और तीन राजस्थान से चोरी किए। सीआईए थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मोहन व बलराम ने एक जोन-डियर ट्रैक्टर भिवानी के गुरेरा गांव से, एक फारमट्रेक ट्रैक्टर राजस्थान के रामसराताल गांव से, एक फारमट्रेक ट्रैक्टर सिद्धमुख से तथा एक आयसर ट्रैक्टर व हड़ंबा मशीन भादरा रोड से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि दोनों चोरों को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed