फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani, strik end in mid night, and worker dumping in mid night

देर रात हड़ताल खत्म, रात के अंधेरे में ही उठाया कूड़ा

Fri, 28 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bhiwani, strik end in mid night, and worker dumping in mid night
dumper
भिवानी। नगर पालिका कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई गई। सार्वजनिक चौक-चौराहों, बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बातचीत के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी और देर रात को कूड़े के ढेरों को उठाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने काम छोड़कर सरकार द्वारा मांगों को अनसुना करने के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि नप में कर्मचारियों की भारी कमी है। इस वजह से काम का दबाव अतिरिक्त दबाव रहता है। रिक्त स्थानों पर कच्चे कर्मचारियों का पक्का करने, पीएफ जमा कराने आदि की मांग उठाई। इस अवसर पर प्रधान कमल कांगड़ा, पुरुषोत्तम दानव, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनआरएचएम कर्मी -13
भिवानी। एनआरएचएम (नेशनल रूलर हेल्थ मिशन) कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध नहीं हुई तो ओपीडी में भी भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर पार्क में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त किया। हड़ताली कर्मचारियों ने एक सुर में सभी कर्मचारियों को नियमित करने, नियमित नहीं किए जाने तक समान काम समान वेतन दिए जाने आदि की मांग उठाई। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण, रमेश कुमार, डॉ. प्रीति, शीतल, सुमन, शकुंतला, सुशील, डॉ. पूजा, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed