फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani, sliping men at home, Firingg

घर में सोये युवक को मारी गोलियां

Fri, 28 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bhiwani, sliping men at home, Firingg
फाय‌र‌िंग
भिवानी।
विज्ञापन

देवसर गांव में अल सुबह घर में सोये युवक पर दो युवकों ने गोलियां बरसाई और फरार हो गए। एक गोली युवक के माथे में लगी तो दो बाए कंधे पर। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई। इस कारण सदर थाना पुलिस के पीजीआई जाने के बाद भी बयान कलमबद्ध नहीं हुए।
मामला सुबह करीब साढ़े चार बजे का है। देवसर गांव में ग्रामीण विजय कोकी के घर हथियारों के साथ युवक आए और चौबारे पर सोये विजय पर गोलियां बरसाई। एक गोली माथे पर लगी तो दो बाए कंधे पर। विजय की पत्नी ने शोर मचाया तो हमलावर अपनी गाड़ी से फरार हो गए। इसके बाद गंभीर हालत में खून से लथपथ विजय को सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ठेकेदार विजय जमीनों की खरीद-फरोख्त के अलावा शराब ठेकेदार भी है। बताया जाता है कि सुबह गाड़ी में तीन युवक आए है। इनमें एक विजय के घर के दरवाजे पर खड़ा रहा और दो ऊपर चौबारे में चढ़े और विजय पर गोलियां बरसाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। खासी संख्या में ग्रामीण विजय के घर पहुंचे। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद पुलिस पीजीआई रोहतक भी रवाना हुई। जहां चिकित्सक ने विजय को बयान देने के लिए अनफिट बताया।


पुराने साथी पर शक
विजय पर गोली चलाने के मामले में उसके एक पुराने साथी पर ही आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि पहले पड़ोस के ही एक गांव के एक युवक के साथ मिलकर विजय काम करता था और अब पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया है। हालांकि घायल विजय के परिजन फिलहाल मामले पर चुप्पी साधे है और किसी पर शक नहीं जता रहे।

देवसर गांव में विजय कोकी पर गोलियां चलाई गई है। उसकी हालत गंभीर है। इस कारण बयान नहीं हो पाए। जांच की जा रही है।
रामकिशन, एएसआई, जांच अधिकारी
सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed