{"_id":"5818cffe4f1c1baa314363df","slug":"bhiwani-news-bhiwani-road-accident-truck-driver-daid-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी।
नगर के चिड़िया मोड़ के समीप सड़क पार कर रहे ट्रक चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाया गया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मानकावास गांव नवासी प्रवीन के रूप में हुई है।
गांव मानकावास निवासी ट्रक चालक प्रवीन और रिंकू सोमवार रात चिड़िया मोड़ के समीप होटल पर जाने के लिए सड़क पार करते समय प्रवीन ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक प्रवीन के साथी रिंकू के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।