फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

जिला परिषद के 180, पंचायत समिति के 263, सरपंच के 462, पंच के 448 हुए नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
04 फोटो वार्ड नंबर 7 से जिला परिषद के लिए अपना नामांकन जमा करवाती मोनिका देवी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पंचायती चुनाव के लिए मंगलवार को जिला परिषद सदस्य के लिए 180, ब्लॉक समिति सदस्य के लिए 263, सरपंच पद के लिए 462 और पंच के लिए 448 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि पंचायती चुनाव के लिए जिला परिषद सदस्य के लिए 180 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 119 पुरुष व 61 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से 42, पिछड़ा वर्ग से 31, सामान्य वर्ग के 107 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्य के लिए 263 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 150 पुरुष व 113 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से 57, पिछड़ा वर्ग से 61, सामान्य वर्ग से 145 लोगों ने नामांकन किया। सरपंच पद के लिए 462 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 260 पुरुष व 202 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से 107, पिछड़ा वर्ग से 50, सामान्य सीट पर 305 लोगों ने नामांकन किया। पंच के लिए 448 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 277 पुरुष व 171 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से 97, पिछड़ा वर्ग से 80, सामान्य सीट पर 271 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवानीखेड़ा खंड में सरपंच पद के लिए 20 ने किया नामांकन
बवानीखेड़ा खंड से सरपंच पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 12 पुरुष व 8 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से 11, पिछड़ा वर्ग से एक, सामान्य सीट पर 8 ने नामांकन किया। पंच के लिए तीन ने नामांकन किया, जिनमें दो पुरुष व एक महिला है।
बहल खंड में 66 प्रत्याशी आए मैदान में
बहल खंड से सरपंच पद के लिए 66 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इमें 32 पुरुष व 34 महिला प्रत्याशी हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 13, पिछड़ा वर्ग से सात और सामान्य सीट पर 46 लोगों ने नामांकन किया। पंच पद के लिए 48 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 28 पुरुष व 20 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से तीन, पिछड़ा वर्ग से 12 व सामान्य सीट पर 37 लोगों ने नामांकन किया।
भिवानी खंड में पंच के लिए 194 आवेदन
भिवानी खंड से सरपंच पद के लिए 148 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 93 पुरुष व 55 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से 40, पिछड़ा वर्ग से 15 व सामान्य सीट पर 93 लोगों ने नामांकन किया। पंच पद के लिए 194 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 132 पुरुष व 61 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से 46, पिछड़ा वर्ग से 24 व सामान्य सीट पर 124 लोगों ने नामांकन किया।
कैरू खंड से पंच पद के लिए 37 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 19 पुरूष व 18 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से चार, पिछड़ा वर्ग से नौ व सामान्य सीट पर 24 लोगों ने नामांकन किया। सरपंच पद के लिए 44 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 15 पुरूष व 29 महिला है।
लोहारू में 20 पुरुष व 27 महिला सरपंच के लिए मैदान में
लोहारू खंड से सरपंच पद के लिए 47 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 20 पुरुष व 27 महिला प्रत्याशी है। पंच पद के लिए 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 23 पुरुष व 14 महिला प्रत्याशी है। सिवानी खंड से सरपंच पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 10 पुरुष 6 महिला है।

तोशाम खंड में सरपंच के लिए 126 ने किया नामांकन
तोशाम खंड से सरपंच पद के लिए 126 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 80 पुरुष व 46 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से 30, पिछड़ा वर्ग से 15 व सामान्य सीट पर 81 लोगों ने नामांकन किया। पंच पद के लिए 127 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 74 पुरुष व 53 महिला है। इनमें अनुसूचित जाति से 32, पिछड़ा वर्ग से 24, सामान्य सीट पर 71 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed