फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

राम नै इबकै तो कती मार दिये, महंगी खाद बीज ल्याकै बोई थी फसल, दाणा भी कोनी हौवे, न आग्ली बार की रसाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
9 फोटो मुंढाल क्षेत्र के खेतों में जलभराव के दौरान पानी में डूबी धान की फसल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। राम नै इबकै तो कती मार दिये, महंगी खाद बीज ल्याकै फसल बोई थी, इबकै तो दाणा भी कौनी हौवै, आग्ली बार की भी कोए रसाई कौनी। ये दर्द उन किसानों की जुबां पर आ रहा है, जिनके खेतों में जुलाई माह से ही खड़ी फसल में बारिश का पानी जमा है। कई किसानों की फसल तो साढ़े तीन से चार फुट पानी के अंदर डूब चुकी है जो अब सड़ने लगी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि महंगा खाद बीज खरीदकर फसल बीजाई की थी। उनकी मेहनत पर फल लगता इससे पहले ही अरमानों पर पानी फिर गया और सपने चकनाचूर होकर बिखर गए। अगली फसल बीजाई की भी अब कोई आस नहीं है। कई किसानों की हालत तो ये है कि अगर 15 दिन और खेत में पानी रहा तो पूरी मेहनत पर ही पानी फिर जाएगा। वहीं सिंचाई विभाग भी बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के तहत पानी की निकासी में जुटा है, मगर ये प्रबंध भी नाकाफी है।
विज्ञापन

भिवानी जिले में कुछ इलाकों मेें बारिश के पानी का खेतों में जलभराव हुआ है। इनमें सबसे अधिक मुंढाल क्षेत्र प्रभावित हैं, जहां करीब 700 एकड़ में बारिश का पानी जमा है। यहां किसान धान की खेती करते हैं, जिनके खेतों में बारिश से पहले ही पानी था, बारिश के बाद यह जलभराव में बदल गया। इसी तरह खरक, कलिंगा, चांग, बवानीखेड़ा क्षेत्र के कुछ गांव भी जलभराव का दंश झेल रहे हैं। सिंचाई विभाग ने 150 से अधिक बिंदुओं पर बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था की है। मगर कई किसानों के खेतों में जलभराव इसलिए भी बना है, क्योंकि जहां पानी की निकासी हो रही है वे ड्रेन भी अब फुल हो गई हैं। जिनका पानी वापस खेतों की तरफ ही रुख कर रहा है। ऐसे में पानी निकासी की व्यवस्था के बावजूद किसानों के खेतों से इंच भर पानी भी नीचे नहीं उतरा है। अभी सितंबर तक बारिश की संभावना है। बारिश हुई तो जलभराव कम होने की बजाय बढ़ेगा। किसान इस बात से भी चिंतित हैं कि अब तो बीती सो बीती, अगली फसल भी नहीं ले पाएंगे, क्योंकि ये सेम का इलाका भी है, जहां जलभराव के बाद किसानों के खेतों पर काफी ऐसे दुष्प्रभाव रह जाते हैं, जिसकी वजह से खरीफ के बाद रबी की फसल ले पाना भी संभव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने करीब सात एकड़ में धान रोप रखी है। हर बार की तरह इस बार भी बारिश के पानी में मेरी फसल डूब गई। हर बार हमारा लाखों का नुकसान होता है। मैं अपने खेत में गेहूं बीजाई की सोच रहा था, मुझे नहीं लगता कि मैं अगली फसल बीजाई कर पाऊंगा, क्योंकि पानी अभी तीन फुट खेत में जमा है।
-रवींद्र कुमार, किसान।
हमने अपने खेतों में ही मकान बनाया हुआ है। जलभराव से धान की फसल तो डूब ही गई, साथ ही आने-जाने के रास्ते में भी पानी भरा है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, ड्रेन पहले से ही फूल है। हमारी प्रशासन से गुहार है कि जल्द खेतों से पानी की निकासी हो।
-विनय कुमार, किसान।
मेरे खेत की धान की फसल खराब हो गई है। अगली बार ईख बोने की सोच रहा था, मगर अब कोई उम्मीद नहीं बची है। खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। अधिकारी आते हैं और यहां हालात देखकर चले जाते हैं, कोई सुनने वाला नहीं।

-विनोद कुमार, किसान।
मैं खुद जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहा हूं। जैसे भी हालात बने हैं, उनका निरीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। सभी संभावित इलाकों में बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के तहत तेजी से बारिश के पानी की निकासी का काम चल रहा है।
-जयप्रकाश दलाल, कृषि एवं पशुपालन राज्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed