फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले, 10 हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 10 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में कोरोना के फिलहाल 65 सक्रिय मरीज हैं। मंगलवार को कोरोना जांच के लिए 500 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट करीब 24 घंटे में आएगी। जिले में कोरोना जांच के 643 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की तीसरी लहर में 4390 संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 4311 स्वस्थ हुए हैं और 14 ने जान गंवाई है। कोरोना के फिलहाल 65 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 48 मरीज ग्रामीण जबकि 17 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। संक्रमित 62 मरीज होम आइसोलेट है और तीन मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। जिनमें से एक मरीज जिला नागरिक अस्पताल, एक ईएसआई अस्पताल और एक गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने नागरिकों से मास्क और उचित सामुदायिक दूरी बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed