फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

ट्रेवलिंग बैग से एक लाख की नकदी व महिला का पर्स गायब, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। अपनी पत्नी के साथ रोडवेज बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति के ट्रेवलिंग बैग से बस स्टैंड पर एक लाख की नकदी व महिला का पर्स चोरी हो गया। पीड़ित ने बस में सफर के दौरान ट्रेवलिंग बैग संभाला तो वारदात का पता चला। पीड़ित ने दो युवकों पर बैग से नकदी व पर्स चोरी का शक जताया है। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव सिरसी निवासी अनूप कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को गुरुग्राम से भिवानी आया था। उसके साथ उसकी पत्नी सोनिका भी थी। भिवानी बस स्टैंड से दोपहर दो बजे वाली बस में बैठ गया। उसके पास एक बड़ा ट्रेवलिंग बैग था। जिसके अंदर उसकी पत्नी का पर्स भी रखा था और बैग के अंदर एक लाख रुपये की नकदी भी रखी थी। बस स्टैंड भिवानी पर बस का इंतजार कर रहे थे तो इसी दौरान उनके ट्रेवलिंग बैग के पास दो युवक खड़े थे। जब वे रोडवेज बस से गांव लोहानी पहुंचे तो ट्रेवलिंग बैग को चेक किया। बैग के अंदर न तो उसकी पत्नी का पर्स मिला और न ही एक लाख रुपये की नकदी। औद्योगिक पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed