{"_id":"62dd87429c2a77455d644e82","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr637518627","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: जिले में 10 दिन में मिले 56 से अधिक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट: जिले में 10 दिन में मिले 56 से अधिक संक्रमित
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार ही अपने पांव पसार रहा है। जिले में पिछले 10 दिनों में ही 56 संक्रमित सामने आ चुके हैं। जिले में फिलहाल कोरोना के 39 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 36 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि तीन मरीज अस्पताल में आइसोलेट हैं। जिले में 23 मरीज ग्रामीण क्षेत्र, जबकि 16 मरीज शहरी क्षेत्र से है। हालांकि रविवार को कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। जिले में रविवार को कोरोना जांच के 130 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आने की उम्मीद है। हालांकि जांच के 120 सैंपल की रिपोर्ट पहले से ही लंबित है।
कोरोना संक्रमितों की जानकारी:
दिनांक संक्रमित सैंपल
24 जुलाई 00 130
23 जुलाई 12 410
22 जुलाई 11 490
21 जुलाई 05 290
20 जुलाई 02 490
19 जुलाई 06 380
18 जुलाई 11 650
17 जुलाई 05 110
16 जुलाई 02 540
15 जुलाई 02 580
डॉक्टर बोले
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी रखनी आवश्यक है। साथ ही समय पर वैक्सीन की डोज लगवाएं। अगर किसी को भी कोरोना संक्रमण के लक्षण है तो नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच अवश्य करवा लें। साथ ही रोजाना व्यायाम करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की जानकारी:
दिनांक संक्रमित सैंपल
24 जुलाई 00 130
23 जुलाई 12 410
22 जुलाई 11 490
21 जुलाई 05 290
20 जुलाई 02 490
19 जुलाई 06 380
18 जुलाई 11 650
17 जुलाई 05 110
16 जुलाई 02 540
15 जुलाई 02 580
डॉक्टर बोले
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी रखनी आवश्यक है। साथ ही समय पर वैक्सीन की डोज लगवाएं। अगर किसी को भी कोरोना संक्रमण के लक्षण है तो नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच अवश्य करवा लें। साथ ही रोजाना व्यायाम करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
विज्ञापन
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन