{"_id":"57e192214f1c1b2856a8238e","slug":"bhiwani-news-bhiwani-ludhiana-direct-train-service-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी-लुधियाना के बीच सीधी चलेगी रेलगाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी-लुधियाना के बीच सीधी चलेगी रेलगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही भिवानी से लुधियाना के लिए रेलगाड़ी शुरू करने की मांग दो दिन बाद यानी 22 सितम्बर को पूरी होने जा रही है। 22 सितम्बर को भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह शाम को भिवानी रेलवे स्टेशन से लुधियाना के लिए रेलगाड़ी क ो हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे।
पिछले लगभग दो दशक से लुधियाना के लिए भिवानी से सीधी रेलगाड़ी चलाए जाने की मांग की जा रही थी। उत्तर भारत का बड़ा व्यापारिक केंद्र होने के कारण लुधियाना से भिवानी वासियों का व्यापार को लेकर सीधा नाता है। खासतौर पर रेडीमेंट तथा प्लास्टीक उद्योग के लिए यहां के व्यापारी आए दिन लुधियाना जाते हैं। यहां से क ोई सीधी रेलगाड़ी न होने के कारण व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
सांसद धर्मबीर ने बताया कि क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला था और व्यापारियों ने लुधियाना के लिए सीधी रेलगाड़ी चलवाने की मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह मुददा केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु के समक्ष उठाया है। जिन्होंने इस मांग को तुरंत स्वीकार कर लिया और लुधियाना-हिसार के बीच चलने वाली रेलगाड़ी क ा भिवानी तक विस्तार करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह रेलगाड़ी चलने से समुचे क्षेत्र क ी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कारोबार में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र भिवानी की रेल संबंधी अन्य मांगे भी पूरी होंगी और भिवानी देश के रेल मानचित्र पर एक विशेष स्थान बनाऐगा।
विज्ञापन
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि 22 को ट्रेन भिवानी से हिसार तक जाएगी और यात्रियों को हिसार में ट्रेन बदलनी होगी। मगर 23 से ट्रेन सीधी चलेगी। यात्री 22 को भी सीधे लुधियाना की टिकट ले सकते है।