फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani, Electrical shok, a child, water pump

नल से बच्ची को लगा करंट

Tue, 01 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बाथरूम के नल में आए करंट से चार वर्षीय बच्ची को करंट लगा। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से पीजीआई रेफर किया गया मगर परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। अब बच्ची की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

मामला देर रात का है। रामदत्त गली में देर रात चार वर्षीय बच्ची राधिका को करंट लग गया। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद के पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। बच्ची के पिता नरेश ने बताया कि मोटर के तार से नल में अर्थिंग बनी और करंट आया। मामले में शहर थाना से एसआई भीम सिंह ने बताया कि अब बच्ची की हालत ठीक है।
विज्ञापन

-------------
पिता ने डांटा तो घर से गुड़गांव पहुंच गया किशोर
भिवानी। पिता ने डांटा तो एक किशोर घर छोड़ गुड़गांव पहुंच गया। चिंतित परिवार ने पुलिस को सूचित किया। सोमवार को किशोर ने फोन कर परिजनों को सूचित किया।
मामला शहर के जैन चौकी क्षेत्र का है। 26 अक्तूबर की सायं करीब 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने शहर थाना में सूचित किया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। सोमवार को पता लगा कि किशोर गुड़गांव में है। पिता ने डांटा तो वह काम करने गुड़गांव पहुंच गया। पिता ने पुलिस को फोन कर बच्चे से फोन पर बात होने की सूचना दी। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल योगेंद्र ने बताया कि बच्चे के लापता होने की सूचना दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। अब बच्चे के पिता का फोन आया है कि बच्चा मिल गया है जो कि गुड़गांव में है। पिता के डांटने पर वह चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed