{"_id":"58178ff54f1c1bb931435d7a","slug":"bhiwani-news-bhiwani-elder-brother-kill-her-big-brother-kassi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे ने बड़े भाई के सिर में कस्सी मारकर की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे ने बड़े भाई के सिर में कस्सी मारकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
तोशाम/भिवानी।
थिलोड़ गांव के एक पोल्ट्री फार्म पर कार्यरत प्रवासी मजदूर युवक ने रात को अपने बड़े भाई पर कस्सी से हमला कर हत्या कर दी। सिर में तीन चोट मारी तो एक चेहरे पर मारी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। पोल्ट्री फार्म संचालक की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मामला रविवार रात का है। थिलौड़ वासी बिजेंद्र के पोल्ट्री फार्म पर कार्यरत मध्य प्रदेश के जिला रीवा के गांव बिजवार वासी दो भाइयों पप्पू और पवन में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। करीब 20 वर्षीय पवन ने कस्सी से अपने बड़े भाई करीब 26 वर्षीय पवन पर हमला किया। वह अपने भाई को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। सूचना पर पोल्ट्री फार्म संचालक वहां पहुंचा तो पप्पू गंभीर रूप से घायल मिला। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक ने जांच की तो पप्पू के सिर और चेहरे पर तेजधार हथियार से चोट के निशान थे। पोल्ट्री फार्म मालिक बिजेंद्र सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया।
पुलिस को दिए बयान में बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पप्पू और पवन पिछले करीबन चार माह से उनके पोल्ट्री फार्म पर काम कर रहे हैं। बीती रात को पवन का फोन आया कि उसका भाई पप्पू सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए तो पता लगा कि हत्या की गई है। पोल्ट्री फार्म संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मृतक पप्पू के भाई पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खुशियां आने से पहले घर में मातम
पप्पू को एक लड़की है और उसकी पत्नी गर्भवती है। अगले कुछ दिनों में डिलीवरी होने वाली है। परिवार नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां भी कर रहा था। पूरा परिवार खुश था। पप्पू ही अपने भाई पवन को यहां काम के लिए लेकर आया था। उसे क्या पता था कि उसका भाई ही उसकी खुशियों को ग्रहण लगा देगा।
वर्जन:::
प्रवासी मजदूर पप्पू की उसके भाई पवन ने हत्या की है। दोनों पोल्ट्री फार्म पर काम करते थे। पोल्ट्री फार्म मालिक की शिकायत पर पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
कुलदीप सिंह, एसएचओ
तोशाम थाना