फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani, Dipawali, light, no light going, 36 team, on

दीपावली पर नहीं होगी बिजली गुल, 36 टीमें संभालेंगी मोर्चा

Fri, 28 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

दीपावली के दिन बिजली कट समस्या न बने इसके लिए बिजली निगम ने कमर कस ली है। 36 टीमें बनाई गई है। इनके अलावा मोटरसाइकिल टीमें और कंट्रोल रूम टीम बनाई गई है। बिजली निगम ही नहीं दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग भी दीपावली त्यौहार को लेकर अलर्ट है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है तो अलग-अलग जगह ड्यूटी लगाई गई है।
दीपों के त्यौहार दीपावली पर बिजली का अलग ही महत्व है। लोग रंग-बिरंगी लड़ियों से घरों को सजाते है। लोगों की खुशियों में बिजली कट बाधा न बने इसके लिए बिजली निगम ने भी तैयारी की है। इस बार दीपावली ही नहीं छोटी दीपावली के लिए भी तैयारी की गई है। 36 निगरानी टीमें बनाई गई है। जो दिन के समय सभी ट्रांसफार्मरों को चैक करेंगी कि किसी का फ्यूज तो नहीं उड़ा हुआ। इसके अलावा कहीं भी फाल्ट होने की सूचना तुरंत ये टीमें पहुंचेगी और फाल्ट को दूर कर बिजली सुचारु करेंगी। इन 36 टीमों में प्रत्येक टीम में तीन से चार कर्मचारी रहेंगे। इन टीमों के अलावा बाइक टीमें है जो शहर में गश्त करती रहेंगी और शहर की बिजली व्यवस्था पर नजर रखेंगी। कंट्रोल रूम मेंभी चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

वर्जन:::
दीपावली पर बिजली फाल्ट से निपटने के लिए 36 टीमें बनाई गई है। विभाग पूरी तरह अलर्ट है। हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों की खुशियों में किसी तरह का खलल ना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय रंगा, एक्सईएन
बिजली निगम
--------
मचान और सादी वर्दी में रहकर सब पर नजर रखेगी खाकी
शहर के चारों ओर लगाए नाके
भिवानी।
दीपावली त्यौहार पर जहां भीड़ उमड़ रही है वहीं किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट किया गया है। शहर के बाहर मार्गों पर नाके लगाए गए है तो शहर के बाजारों में मचान से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई है।
बाजारों में भीड़ के बीच कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके इसके लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है। इनके अलावा हांसी गेट, घंटाघर चौक, रोहतक गेट चौक समेत विभिन्न स्थानों पर नौ मचान बनाए गए है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है तो होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।
---------
दो डाक्टर इमरजेंसी व विशेषज्ञ होंगे ऑन कॉल ड्यूटी
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने भी दीपावली के लिए तैयारी की है। इमरजेंसी में तीनों शिफ्टों में दो-दो चिकित्सक तैनात रहेंगे तो विशेषज्ञ डाक्टर ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। इमरजेंसी के मरीजों को वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है।

---------
दमकल कर्मचारियों की छुट्यिां रद, दो जगह दमकल गाड़ियां
दमकल कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। दमकल गाड़ियों को पानी से भरकर दमकल विभाग कार्यालय में खड़ा किया गया है तो दो गाड़ियां किरोड़ीमल पार्क में खड़ी की गई है। अगर कही आग लगती है तो गाड़ियों को तुरंत रवाना किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed