{"_id":"581395fc4f1c1ba55abc1b1b","slug":"bhiwani-news-bhiwani-dhanteras-market-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी।
धनतेरस पर बाजार में खूब धन बरसा। पिछले कुछ दिनों से मंदी की मार झेल रही सर्राफा मार्केट समेत शहर के सभी बाजार गुलजार हुए। हालात ये थे कि मार्केट में पांव रखने तक की जगह नहीं बची। धन तेरस पर एक ही दिन में करीब 28 करोड़ की खरीददारी हुई। करीब दो सौ गाड़ियां बिकी तो करीब सवा सौ बाइक। धनतेरस पर एक ही दिन में पिछले कुछ समय की मंदी दूर हो गई।
--
चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तिया बनी पसंद
मंदी की मार झेल रहे सर्राफा बाजार में धनतेरस पर धन बरसा। सर्राफ मार्केट की लगभग सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। चांदी के सिक्के और चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री ज्यादा रही। मार्केट में इस बार भी नए डिजाइन के चांदी के सिक्के, नए डिजाइन की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, गौमाता की गोल्ड पॉलिस की मैटल की प्रतिमाएं आई है जो सबको आकर्षित कर रही थी। इनकी बिक्री भी खूब हुई। इनके अलावा महिलाओं के आभूषण पायल, गोल्ड चैन आदि की भी बिक्री हुई। सर्राफ मार्केट में करीब सवा करोड़ से अधिक का कारोबार रहा।
--
मार्केट में रौनक आई मगर उम्मीद से कम
धनतेरस पर सभी लोग शगुन के तौर पर कुछ न कुछ खरीदते है। ज्यादातर बिक्री लक्ष्मी-गणेश, चांदी के सिक्कों की है। इनके अलावा महिलाएं पायल, मंगलसूत्र आदि खरीद रही है। सर्राफा मार्केट में रौनक है मगर उम्मीद के मुताबिक नहीं। करीब सवा करोड़ का कारोबार है।
विज्ञापन
विजय किशन धारेडूवाला, प्रधान
सर्राफा एसोसिएशन
-----
बर्तन बाजार में रात तक लगी रही भीड़
धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस कारण बर्तन बाजार में खासी भीड़ रही। हालात ये रहे कि दुकानदार खाना-पीना छोड़ सिर्फ ग्राहकों को बर्तन दिखाने और बेचने में ही व्यस्त रहे। लगभग सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ थी और रात तक भी जहां दुकानें खुली थी वहीं भीड़ भी रही। करीब सवा करोड़ का टर्नओवर होने की उम्मीद है।
--------
फर्नीचर मार्केट में भी बरसा धन
दीपावली के ठीक बाद शादी का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में लोग शादी की खरीददारी के लिए भी धनतेरस का दिन शुभ मान रहे है। इसी कारण फर्नीचर मार्केट में भी रौनक रही। नए डिजाइन के सोफा सैट, डिजाइनदार बैड, कुर्सियों, मेज की खासी मांग रही। फर्नीचर मार्केट में भी करीब दो करोड़ की खरीददारी हुई।
--------
धनतेरस पर धड़ाधड़ बिकी गाड़ी
नए वाहन खरीदने को लेकर लोगों में खासा क्रेज रहा। कुछ निजी प्रयोग के लिए खरीद रहे थे तो कुछ शादी सीजन में देने के लिए। शहर के विभिन्न शोरूम पर दो सौ से अधिक कारों की बिक्री हुई। इसके अलावा सवा सौ के करीब बाइकों की भी बिक्री हुई।
जगमोहन मोटर्स -- 130 कार
रघु हुंडई -- 60 कार
बाइक -- 125
--
बर्तन बाजार: करीब सवा एक करोड़
सर्राफा बाजार : करीब सवा करोड़
फर्नीचर मार्केट : करीब दो करोड़
--
जाम, जाम और बस जाम
बाजार में धनतेरस पर उमड़ी भीड़ और बाजार में बड़े वाहनों की इंट्री के कारण बाजारों में दिनभर जाम के हालात रहे। शहर के हांसी गेट, घंटाघर, सराय चौपटा, नया बाजार, बिचला बाजार, सर्राफा बाजार में दिनभर जाम लगते रहे और वाहन रेंग-रेंग कर चले। बेशक पुलिस प्रशासन ने नाके लगाकर भारी वाहनों, चार पहिया वाहनों की एंट्री रोक रखी हो, मगर बाजारों में भारी वाहन और चार पहिया वहन जाम लगाते रहे। पुलिस ने सुरक्षा के लिए मुख्य बाजारों में मचान तैयार किए। पुलिस की अलग-अलग टीमें दिनभर शहर के बाजारों में पैदल गश्त करते देखी गई।