{"_id":"58178eeb4f1c1bc032435cd1","slug":"bhiwani-news-bhiwani-congress-leader-deliget-arrest-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी के मामले में कांग्रेस का प्रदेश डेलीगेट काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करी के मामले में कांग्रेस का प्रदेश डेलीगेट काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी।
कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट, यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री के खास कहे जाने वाले कांग्रेसी नेता जगदीप सांगवान को शराब तस्करी के मामले में पकड़ा गया है। सीआईए पुलिस ने लोहारू से कांग्रेसी नेता को दबोचा। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
31 जुलाई को लोहारू थाना पुलिस ने शराब से भरे ट्रक पकड़े थे। इसमें शराब राजस्थान के रास्ते गुजरात में सप्लाई की जा रही थी। शराब तस्करी के मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीप सांगवान का नाम भी आया। इसमें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी मामले में सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि जगदीप सांगवान लोहारू में है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर जगदीश सांगवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़कर सीआईए लाया गया।
विज्ञापन
मामले में सीआईए इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि जगदीप सांगवान पर लोहारू थाने में शराब तस्करी का मामला दर्ज है। 31 जुलाई को मामला दर्ज है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
----------