फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani, Chiness Firework, 70 men to hospitlist

चाइनीज पटाखों ने 70 को अस्पताल पहुंचाया

Tue, 01 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

भले ही इस बार चाइनीज सामान के विरोध के चलते लडियों, चाइनीज दीयों व अन्य सामान की बिक्री घटी, मगर चाइनीज पटाखों की बिक्री खूब हुई। चाइनीज पटाखों ने करीब 70 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पटाखों से झुलसने वालों में ज्यादातर युवा व बच्चे रहे। इन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी व कुछ को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं पटाखों के कारण आठ जगह आग लगी। बिचला बाजार में आग से क्रोकरी का करीब चार लाख का सामान जलकर राख हो गया।
रविवार को रात साढ़े सात बजे तक देर रात एक बजे तक करीब 70 लोग सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। किसी का हाथ पटाखा चलाते समय झुलस गया तो किसी की आंख में पटाखे की चिंगारी चली गई। कुछ को पटाखे की तेज आवाज के कारण कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। ज्यादातर ऐसे थे, जिनके हाथ पटाखा चलाते समय झुलस गए। बेहतर इलाज के चक्कर में अधिकतर ने प्राइवेट अस्पतालों में जाना बेहतर समझा।
विज्ञापन

जगत कॉलोनी से महिला कमलेश पटाखे के कारण झुलसी तो इसी कॉलोनी का 12 वर्षीय बच्चा चिराग, कृष्णा कॉलोनी से हन्नी, सराय चौपटा से विकास आदि पटाखों के कारण झुलस गए। पटाखों में झुलसने का मुख्य कारण रहा चाइनीज पटाखे। बताते है कि ये सस्ते है मगर तेज धमाका करते है। हाथ झुलसने का कारण रहा जल्दी जल जाना। इनकी बाती ऐसी है कि आग जल्दी पकड़ती है और देखते ही देखते पटाखा फट जाता है। इसके अलावा राकेश, अनार में शिकायत रही कि आग लगते ही चलने की बजाए ये धमाके के साथ फट गए। बाजार में इनकी बिक्री भी खूब हुई। लाखों के पटाखे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

आठ जगह आग, क्रोकरी सामान का गोदाम राख
बिचला बाजार में क्रोकरी सामान के गोदाम से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते गोदाम में रखा सामान सामान जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया मगर तब तक सामान जलकर राख हो चुका था। करीब चार लाख का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा भी करीब सात जगह आग लगी मगर अन्य जगह इतना नुकसान नहीं हुआ।
बिचला बाजार में शहर थाना के ठीक सामने किरोड़ीमल मंदिर के पीछे जाने वाली गली में बने क्रोकरी सामान के गोदाम में आग लगी। आग रात करीब साढ़े 12 बजे तक लगी। आग लगने का कारण पटाखे ही बताये जा रहे है। गोदाम में ज्यादातर क्रोकरी का ही सामान था। कुछ हलवाई का सामान भी रखा था। आग बार दाना व प्लास्टिक सामान में होने के कारण तेजी से फैली और जब आग की लपटे बाहर दिखने लगी तो लोगों को पता लगा। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।
गोदाम मालिक राजेश क्रोकरी दुकान संचालक ओमप्रकाश ने बताया कि पटाखों के कारण ही आग लगी है। आग से क्रोकरी का सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब चार लाख का सामान जलगया। गोदाम पुराने घर में है और पहले दरवाजे के पास रखे सामान में आग लगी और फिर अंदर।
इस आग के अलावा भी सात और जगह आग लगी और दमकल विभाग की गाडिय़ां रातभर दौड़ती रही। रात को तोशाम बाइपास स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास एक टेलर्ज की दुकान की छत पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि छत पर काफी सामान, ज्यादातर कबाड़ ही था। पटाखों के कारण यहां आग लगी। आग की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तिगड़ाना मोड़ पर एक पेट्रोल पंप के पास घास में आग लगी। आग भड़की तो पेट्रोल पंप कारिंदों ने दमकल विभाग को सूचित किया। हाउसिंग बोर्ड में भी एक मकान में आग लगी मगर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
--

सोमवार को भी लगी आग
आगजनी की घटनाओं का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पहले चांग के शिवालय मंदिर के पास पराली में आग लग गई। दयानंद नामक ग्रामीण के मकान में यहपराली रखी थी। करीब दो ट्राली पराली जलकर राख हो गई। इसके अलावा देवसर गांव के मोड़ के पास भगवती वाटिका में उगी घास में आग लग गई। यहां काफी सूखी घास है, जिसमें आग लगी। आग की सूचना पास ही मुर्गी फार्म चलाने वाले जगपाल सिंह ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

--
शहर में चारों ओर कचरे के ढ़ेर
दीपावली के बाद  सोमवार को शहर में चारों ओर कचरा ही कचरा नजर आया। ज्यादातर कचरा पटाखों का था तो दीपावली पर बिके सामान की पॉलीथिन, गत्ते भी बाजारों में सड़क किनारे खूब पड़ेे थे। किरोड़ीमल पार्क में जहां पटाखों की स्टॉले लगी वहां हर तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed