फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhim award, six players, in run

भीम अवार्ड की दौड़ में जिले के 6 खिलाड़ी

Sat, 16 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bhim award, six players, in run
इंटरनेशनल पहलवान विनेश फोगट - फोटो : अमर उजाला
खेल क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वालों को दिए जाने वाले भीम अवार्ड के लिए जिले में से छह खिलाड़ियों ने आवेदन किए। इनमें चार महिला खिलाड़ी तो दो पुरुष खिलाड़ी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फौगाट, भारोत्तोलन खिलाड़ी अरुण रंगा, एथलेटिक्स खिलाड़ी संतोष व सीमा, कराटे खिलाड़ी अमन व फुटबाल खिलाड़ी संजू यादव के नाम शामिल है।
विज्ञापन

प्रदेश के 11 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड दिया जाएगा। इसमें 5 एकल खिलाड़ी, तीन टीम इवेंट्स, 2 शारीरिक दिव्यांग व एक स्पेशल मेंटली चैलेंज्ड खिलाड़ी को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदक खिलाडिय़ों की एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च, 2016 तक की
विज्ञापन

उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी ओमपति मल्हाण ने बताया कि  जिले के सभी छह आवेदकों के पिछले चार वर्षों में जीती गई चैंपियनशिप के आधार पर कमेटी द्वारा तय मानकों के अनुरूप अंक दिए गए। आवेदकों के नाम व आवेदन पत्र, उपलब्धि प्रमाणों, कमेटी रिजल्ट के साथ खेल मंत्रालय में भिजवा दिए गए। खेल नीति के तहत अवार्ड विजेता को भीम की प्रतिमा, पांच लाख रुपये की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम अवार्ड के ये हैं आवेदक:
अमर श्योराण (कराटे) :
शहर के शास्त्री नगर निवासी अमन श्योराण ने कराटे चैंपियनशिप में अपनी उपलब्धियों के आधार पर  भीम अवार्ड के लिए आवेदन किया। पिता विजय कुमार ने बताया कि सितंबर-2015 में कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड जीता और इंडोनेशिया में नवंबर-2015 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभागिता की। इसके लावा फरवरी 2016 में नेशनल सीनियर कराटे प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा में गोल्ड और मई 2016 में नेशनल कराटे चैंपियनशिप में 18 से 21 आयु वर्ग व 67 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं मई 2015 में 75 से 84 भार वर्ग की स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल जीता।

संतोष (एथलेटिक्स):
कस्बा बाढड़ा की एथलेटिक्स खिलाड़ी संतोष पुत्री देशराम ने भीम अवार्ड के लिए आवेदन किया। आवेदन के लिए उन्होंने 12 से 14 मार्च, 2013 में पैराओलंपिक की सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवेलिन थ्रो व डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल, शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीता। 15 वीं सीनियर नेशनल एथेलेटिक्स चैंपियनशिप-2015 में शाटपुट व डिस्कस थ्रो में गोल्ड व जैवेलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। मार्च-2016 में हुई 16 वीं चैंपियनशिप शॉटपुट, डिस्कस व जैवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

विनेश फौगाट (कुश्ती)
अप्रैल 2016 में वर्ल्ड चैंपियनशिप ओलंपिक क्वालीफायर में गोल्ड मेडल जीता। मार्च माह में हुई एशिया ओलंपिक क्वालीफाइंग मुकाबलों में कांस्य पदक विजेता बनी। वर्ष 2014 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोभार वर्ग में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। एशियन गेम्स-2014 में कांस्य पदक जीता। एशियन चैंपियनशिप-2013 में अपने भार वर्ग में कांस्य पदक तो कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी पाई।

सीमा (एथलेटिक्स)
दादरी निवासी सीमा पुत्री ओमप्रकाश ने एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर भीम अवार्ड के लिए आवेदन किया। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि पुत्री ने वहीं 2013 में अंडर-14 में रिकार्ड 35.30 मीटर के साथ डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। नवंबर-2015 में हुई जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सिल्वर, राजीव गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में गोल्ड, गोवा में हुई 12 वीं नेशनल यूथ अंडर-18 स्पर्धा में डिस्कस थ्रो में रजत, मई 2015 में दोहा में एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य, चाइना मेें हुए आईएसफ-2015 में डिस्कस थ्रो में सिल्वर, नवंबर-2014 में नेशनल यूथ चैंपियनशिप में डिस्कस में गोल्ड व शॉटपुट में रजत पदक जीता। नवंबर-2015 में स्कूल गेम्स में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में गोल्ड, 29 वीं नेशनल जूनियर प्रतियोगिता व जनवरी-2014 में हुई स्कूल गेम्स में रजत और 28 वीं नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में शॉटपुट में कांस्य पदक जीता।


संजू यादव (फुटबाल):
कस्बा बवानीखेड़ा के गांव अलखपुरा निवासी फुटबॉल खिलाड़ी संजू यादव ने साउथ एशियन गेम्स शिलांग में गोल्ड मेडल जीता। केरल में हुई सीनियर नेशनल स्पर्धा-2015 में कांस्य पदक तो सीनियर नेशनल गेम्स में भी कांस्य पदक जीता। पिता बलराज ने बताया कि बेटी ने सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। वहीं अंडर-16, अंडर-18, अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप में टीम स्पर्धा में प्रतिभागिता की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed